फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nidhi Surrender Campaign: Fifty thousand Ramdoot will reach among 1.5 lakh families today

निधि समर्पण अभियानः डेढ़ लाख परिवारों के बीच आज पहुंचेंगे पचास हजार रामदूत

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nidhi Surrender Campaign: Fifty thousand Ramdoot will reach among 1.5 lakh families today
demo photo - फोटो : amar ujala

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत डेढ़ लाख परिवारों तक पहुंचने के लिए शुक्रवार को 4500 टोलियों में रामदूत निकलेंगे। टोलियों में शामिल रामदूत मंदिर निर्माण के लिए 10 रुपये से लेकर दो हजार तक अंशदान देने वालों को कूपन और उससे अधिक का अंशदान या चेक देने पर रसीद देंगे। ये रसीद इनकम टैक्स छूट के अंतर्गत मान्य होगी।

विज्ञापन

स्टेडियम रोड़ स्थित एक अस्पताल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि 108 एकड़ में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में करीब तीन हजार करोड़ का व्यय होगा। विहिप नेतृत्व ने तय किया कि मंदिर में प्रत्येक परिवार का अंशदान हो इसलिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शुक्रवार को 114 बस्तियों और 580 उप बस्तियों में टोलियां पहुंचेगी। विहिप और संघ परिवार के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन


विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर ने कहा कि एक दिन में 80 फीसदी घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 सदस्यीय टोलियों के सदस्य सुबह पहले अपने परिवार का अंशदान जमा करेंगे फिर अपने अपने क्षेत्रों में जाकर परिवारों से धन संग्रह करेंगे। विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. विनोद पागरानी ने कहा कि यह अभियान 15 से 22 जनवरी तक चलेगा। श्री राम मंदिर के निर्माण में किसी भी जाति और धर्म के लोग अंशदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टोलियों में शामिल सदस्यों को रामदूत का नाम दिया गया है। इस मौके पर आशु अग्रवाल, नीरज भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर निर्माण कार्य में 175 करोड़ हो चुके हैं खर्च

विहिप के विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि शिला पूजन से अब तक मंदिर के लिए करीब 100 करोड़ रुपये जमा हुए थे, इसके सापेक्ष अब तक करीब 175 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें पत्थर तरासी में करीब 150 करोड़ का खर्च आया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के सुझाव के बाद मंदिर निर्माण में सीमेंट सरिया नहीं लगेगी बुनियाद में तांबे का काम होगा। कहा कि श्रीराम मंदिर विश्व करा सबसे अनूठा मंदिर होगा।

जमा धन राशि को बैंक खाते में जमा करा देंगे

विहिप नेताओं ने कहा कि 15 जनवरी को जो निधि संग्रह होगी उसे शाम को पार्टी कार्यालय पर एकत्र कर शनिवार सुबह बैंक के खाते में जमा करा दिया जाएगा। कितनी निधि जमा हुई इसकी जानकारी भी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed