UP News: बरेली के तौहीद का पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन, NIA करेगी पूछताछ; इस कारण आया रडार पर
रविवार को लखनऊ एनआईए की टीम ने आंवला निवासी तौहीद के घर दबिश देकर पांच घंटे तक पूछताछ की थी। टीम उसका मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ ले गई थी। अब उसे पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विस्तार
बरेली के आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी युवक तौहीद का पाकिस्तान के शहर कराची से कनेक्शन सामने आने के बाद एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने उसे अब लखनऊ तलब किया है। पांच जुलाई को उससे फिर विस्तृत पूछताछ होगी। तब तक वहां उसके आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूरा हो जाएगा। एनआईए परीक्षण के लिए तौहीद का फोन जब्त कर साथ ले गई है।
तौहीद की कॉल डिटेल और डाटा से यह पता लगाया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के युवक फैजान से कितनी बार और किस तरह की बातें करता था। एनआईए की टीम तौहीद के डाटा की जांच में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि अगर तौहीद के फोन में आपत्तिजनक चीजें मिलती हैं तो उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- NIA Raid: पांच साल से पाकिस्तानी फैजान के संपर्क में था तौहीद, दो महीने दुबई में रहा; ऐसे होती थी बातचीत
फिलहाल कस्बे में उसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। तौहीद व उसका परिवार बातचीत से बच रहा है। तौहीद पेशे से पेंटर है। रविवार को लखनऊ एनआईए की टीम ने उसके घर दबिश देकर पांच घंटे तक पूछताछ की थी। टीम उसका मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ ले गई थी।
इस कारण आया रडार पर
भारत में इस्लामिक राज कायम करने का सपना देख रहे पाकिस्तानी कट्टरपंथियों की तरफ से चलाए जा रहे गजवा-ए-हिंद अभियान के कारण एनआईए अलर्ट मोड पर है। पुताई करने वाले तौहीद खान की सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रियता की वजह से वह एनआईए के रडार पर आया है।ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर की संख्या चार हजार से अधिक है। यूट्यूब चैनल किंग तौहीद खान के 658 सब्सक्राइबर्स हैं। उसकी दोस्ती कराची विवि के बीकॉम छात्र फैजान डोगर से है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।
गजवा-ए-हिंद अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसलिए एनआईए और एटीएस संदिग्ध लोगों की सोशल मीडिया पर गतिविधियों पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सीमित गतिविधि को देखकर माना जा रहा है कि फैजान से तौहीद की फोन पर बात हुई होगी, जिसके बाद ही एनआईए को तौहीद पर शक हुआ है।
टेरर फंडिंग से जुड़ चुका है बरेली का नाम
वर्ष 2020 में लखनऊ एटीएस ने बरेली शहर के कटघर इलाके से इनामुल हक को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह भी स्लीपिंग मॉड्यूल के तौर पर कश्मीरी और पाकिस्तानी कट्टरपंथियों के लिए काम करता था। टेरर फंडिंग से भी बरेली का नाम जुड़ चुका है। इसलिए एटीएस और एनआईए बरेली को लेकर सक्रिय हैं।
इस फेसबुक पेज को फॉलो कर रहा तौहीद
तौहीद के सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार के विरुद्ध तो कई पोस्ट हैं, लेकिन देश विरोधी कोई गतिविधि देखने को नहीं मिली है। सुन्नी मुस्लिमों के पाकिस्तानी संगठन के फेसबुक पेज दावत-ए-इस्लामी को वह जरूर फॉलो कर रहा है और फैजान के संपर्क में था।