फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married woman locked in room and beaten for not paying Rs 5 lakh

Bareilly News: पांच लाख न देने पर नवविवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा

Sun, 15 Dec 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman locked in room and beaten for not paying Rs 5 lakh
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव पटपरागंज निवासी युवक ने अपनी बहन के ससुरालियों के खिलाफ शादी के बाद पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन का विवाह पिछले वर्ष छह मई को थाना बिनावर जिला बदायूं के विद्याराम पुत्र केशवराम के साथ किया था, लेकिन बहन के ससुरालीजन उस दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। चार नवंबर को पति विद्याराम, सास गंगा देवी, ननद गीता, ननद के पति लालाराम, देवर ननदराम ने बहन को कमरे में बंद कर पीटा। अब बहन को घर लाकर उसका इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed