फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   newly married woman got her husband killed by her lover In Bareilly threw dead body in river

बेवफा चांदनी का खौफनाक प्लान: शादी के बाद नवविवाहिता ने तय कर दिया था कत्ल का दिन, पति और लवर को ऐसे मिलवाया

Mon, 26 Dec 2022 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

बरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता न प्रेमी से पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले प्रेमी को पति से नवविवाहिता ने चचेरा भाई बताकर मिलवाया था। बरेली के सुरेश शर्मा नगर में सबी ने पार्टी कराई और फिर कार में हत्या की। इसके बाद वजन बांधकर शव नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
newly married woman got her husband killed by her lover In Bareilly threw dead body in river
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और अशोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस पति के साथ सात जन्म के साथ की बात कर सात फेरे लिए, दूसरी विदाई से पहले चांदनी ने प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। प्रेमी को चचेरा भाई बताकर पति से पार्टी दिलाई और फिर उसकी हत्या करा दी। चर्चित मामले में बरेली पुलिस ने खुलासा कर चांदनी और ड्राइवर को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


जोगी नवादा निवासी सोनू की शादी नवंबर में सम्राट अशोक नगर की चांदनी से हुई थी। 25 नवंबर को सोनू लापता हो गया। शनिवार को उसका शव बहगुल नदी से बरामद हुआ। 
विज्ञापन


चांदनी समेत कई लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था जो अब हत्या में बदल गया है। नामजदों में चांदनी का प्रेमी करनपुर थाना देवरनिया का अरविंद व उसका दोस्त भुता के गांव लइया निवासी सचिन जेल जा चुके हैं। रविवार को चांदनी और कार ड्राइवर छोटी विहार निवासी अंकुश साहू उर्फ राजा को जेल भेजा गया। कार भी सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद ही तय हो गया था हत्या का प्लान
पुलिस की आरोपियों से पूछताछ के मुताबिक 25 नवंबर को ही सोनू की हत्या कर दी गई थी। तब दूसरी विदाई में चांदनी ससुराल आई थी। वह अरविंद से प्यार करती थी। अरविंद उसका दूर का रिश्तेदार है जो झाड़फूंक करता था। 

शादी के बाद ही चांदनी ने अरविंद से तय कर लिया था कि वह सोनू को रास्ते से हटा देगा। तय प्लान के मुताबिक चांदनी ने सोनू से कहा कि उसके चचेरे भाइयों व सहेलियों को शादी की पार्टी देनी है।

सोनू को सुरेश शर्मा नगर बुलाया गया। यहां चचेरा भाई बनकर अरविंद व सचिन मिले। इन लोगों ने पार्टी की फिर चांदनी को घर भेज दिया। अरविंद ने कहा कि किसी काम से रामपुर तक चलना है। तब राजा अपनी कार में इन्हें लेकर चला।

इन्होंने कार में ही सोनू की हत्या कर दी और शंखा पुल से शव को वजन बांधकर नीचे नदी में फेंक दिया। सोनू का शव कंकाल में बदलने से हत्या की वजह पता नहीं चल सकी। विसरा सुरक्षित किया गया है।

 

सोनू के परिवार ने फिर घेरा थाना
सोनू के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने फिर थाना घेर लिया। उन्होंने सोनू के सास-ससुर, चचिया ससुर समेत अन्य परिजनों को भी जेल भेजने की मांग की। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने साफ कहा कि चार लोगों के ही नाम हत्या के मामले में प्रकाश में आए हैं तो वह इन्हीं को केस में रखेंगे।

किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। बेवजह दबाव बनाने की कोशिश न करें। इसके बाद सोनू के परिजन चले गए। संजय नगर श्मशान भूमि पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed