{"_id":"67fea9e7d2ada1717000c594","slug":"newly-married-woman-elopes-with-lover-taking-cash-and-jewellery-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104144-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिता की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट पर पुत्र ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिता की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट पर पुत्र ने उठाए सवाल
विज्ञापन
बिशारतगंज। मारपीट में गंभीर घायल पिता की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत के बाद हुए पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट पर पुत्र ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने डीएम को शिकायतीपत्र देकर पैनल गठित कर पिता के शव का दोबारा पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के जलाल नगर गांव निवासी सरफराज ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि उसके 55 वर्षीय पिता उम्मीद खां को सात अप्रैल को बेहटा बुजुर्ग गांव तिराहे पर स्थित टेंट हाउस पर बात करते समय गांव जलालनगर के ही रहीस अहमद, अमीर अहमद एवं तसब्बर ने जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। बेहोशी की हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 10 अप्रैल को पिता के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया।
सरफराज का आरोप है कि मिलीभगत के चलते पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में खेल कर दिया गया। सरफराज ने डीएम से बोर्ड गठित कर अपने पिता के शव का पुनः पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। संवाद