फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married woman died in suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

Mon, 07 Aug 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 07 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman died in suspicious circumstances
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद निवासी राम औतार ने बताया कि 23 अप्रैल को उन्होंने अपनी बहन विद्या की शादी शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी जोगिंदर के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शादी के समय खूब दान-दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बहन के ऊपर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया जाता।
विज्ञापन

असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाता। इस वजह से विद्या परेशान थी। एक अगस्त को ही वह मायके आई थी। प्रताड़ना की वजह से वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शनिवार को शाम के समय बहन को विदा किया। देर रात सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। जब वह रम्पुरा पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बहनोई समेत अन्य लोग गुमराह करने लगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को राम औतार ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने पति जोगिंदर, उसके भाई वीरेंद्र, राजू, धर्मेंद्र, राजेंद्र के साथ भाभी अनीता, किरण, ममता, वीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

---
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। - डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed