फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Year celebrated with great pomp in Bareilly

Happy New Year 2024: बरेली में नए साल के जश्न का ऐसा जोश, ठंड भी पड़ गई ठंडी, देखिए तस्वीरें

Mon, 01 Jan 2024 08:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 08:54 AM IST
सार

बरेली में रविवार रात 12 बजते ही नए साल का जोरदार स्वागत शुरू हो गया। लोगों ने जश्न के बीच एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। बरेली एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रैडिसन, गांधी उद्यान रोड स्थित होटल रमाडा में भी देर रात तक जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन
New Year celebrated with great pomp in Bareilly
नए साल का जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कड़ाके की सर्दी के बावजूद शहरवासी रविवार को नए साल के स्वागत को लेकर उत्साहित रहे। घड़ी के कांटे जैसे ही रात बारह पर टिके 'हैप्पी न्यू ईयर' की गूंज से नए साल का आगाज हुआ। आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा। इस दौरान होटलों, रेस्टोरेंटों में गानों पर लोग जमकर थिरके।

विज्ञापन


वेलकम 2024 की थीम पर लोगों ने अलग-अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया। जंक्शन रोड और पीलीभीत बाइपास स्थित होटलों में जश्न का माहौल रहा। घरों में भी लोगों ने अपनों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। नए साल के कैलेंडर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं। 
विज्ञापन




गीत-संगीत और धुनों पर थिरकने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका। मंगलकामनाओं के साथ वर्ष 2024 का आगाज किया। नए साल में नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बरेली एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रैडिसन, गांधी उद्यान रोड स्थित होटल रमाडा में भी देर रात तक जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शुरू हो गई थी जश्न की तैयारी
शहरवासियों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां सुबह से शुरू कर दी थीं। शाम होते ही जश्न का दौर शुरू हो गया। किसी ने गुजरते साल का आखिरी दिन खास बनाने के लिए परिवार समेत रेस्टोरेंट और होटल में पहुंचे। युवा दंपतियों ने इन पलों को कैमरे में कैद कर यादगार बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। लोगों ने जश्न तस्वीरों के साथ वीडियो भी बनाए।

लाइव बैंड पर देर रात तक झूमते रहे लोग
बरेली क्लब में हर साल की तरह इस बार भी नववर्ष का स्वागत धमाकेदार रहा। आनंद और उल्लास के साथ नए साल के आगमन की खुशी में आनंद और उल्लास का सिलसिला रात 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान दिल्ली के लाइव बैंड प्रस्तुतियों ने लोगों को जमकर झूमने पर विवश किया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवल्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां क्लब अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती, सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल सी टोनसिंग, क्लब निदेशक राजा चावला, मेयर उमेश गौतम, पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

पुलिस ने मॉल और स्टेशन पर की चेकिंग
नए साल पर हुड़दंगियों की निगरानी और कार्रवाई के लिहाज से पुलिस सक्रिय रही। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ ही एसपी सिटी राहुल भाटी समेत अन्य अधिकारी शहर में घूमकर जायजा लेते रहे। सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व पुलिसकर्मियों ने फीनिक्स मॉल से लेकर इज्जतनगर स्टेशन तक निरीक्षण किया। संदिग्ध लोगों और सामान की चेकिंग की। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed