फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New trouble on Lucknow highway .. across the pit of Bahgul bridge

लखनऊ हाईवे पर नई मुसीबत.. बहगुल के पुल की सड़क में आरपार गड्ढा

Wed, 19 Aug 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
New trouble on Lucknow highway .. across the pit of Bahgul bridge
बहगुल नदी के पुल पर हुआ गहरा गड्डा। पुलिस ने चारों ओर भारी पत्थर लगवाए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

20 वर्गफुट के दायरे में कंक्रीट-डामर की परत साफ, ऊपर से ही दिख रहा नदी का नजारा
विज्ञापन

पुलिस ने भारी वाहनों को जैतीपुर रोड पर डायवर्ट किया, खतरे के बावजूद छोटे वाहनों को गुजरने की मनाही नहीं

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए अब तक हुलासनगर क्रॉसिंग पर लगाने वाला जाम मुसीबत बना हुआ था, अब बहगुल नदी के पुल की सड़क पर 20 वर्ग फुट के दायरे में कंक्रीट-डामर की परत उखड़ जाने से नई मुश्किल खड़ी हो गई है। सड़क पर आरपार गड्ढा हो जाने से सरियों का जाल बाहर निकल आया है और हादसे का खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों को जैतीपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया है लेकिन हल्की गाड़ियां खतरा होने के बावजूद इसी पुल से गुजर रही हैं।
बहगुल नदी के पुल की सड़क सोमवार शाम को अचानक धंसना शुरू हुई। इसके बाद भारी वाहनों की धमक से पुल के बीच करीब 20 वर्ग फुट के दायरे में कंक्रीट और डामर की परत टूट-टूटकर नदी में गिरती रही और कुछ ही देर में आरपार गड्ढा हो गया। इस गड्ढे पुल की सड़क पर से ही नीचे नदी दिखाई देने लगी। इसके बाद पुल को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित मानते हुए तुरंत उनकी आवाजाही बंद करा दी गई। पुलिस ने भारी वाहनों को जैतीपुर रोड पर डायवर्ट कर दिया। हालांकि इसके बावजूद इक्का-दुक्का भारी वाहन पुलिस की चेतावनी की अनदेखी कर पुल से गुजरते रहे। इस वजह से मंगलवार सुबह तक पुल की सड़क और धंस गई। पुल पर लिंटर की सरियों के अलावा नीचे बह रही बहगुल भी दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भारी वाहनों को खतरनाक घोषित करते हुए गड्ढे के चारों ओर बड़े पत्थर लगवा दिए। हालांकि दोपहिया-तिपहिया वाहनों के साथ हल्के वाहन पुल से लगातार गुजर रहे हैं। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है। 24 घंटे बाद भी पुल की मरम्मत की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed