फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New timetable of council schools released, emphasis will be on digital education

Bareilly News: परिषदीय विद्यालयों की नई समय सारिणी जारी, डिजिटल शिक्षण पर रहेगा जोर

Wed, 15 Apr 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
New timetable of council schools released, emphasis will be on digital education
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पठन-पाठन को सुव्यवस्थित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 10 अप्रैल को जारी इस आदेश के तहत अब प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में समय-सारिणी का निर्धारण नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक कक्षा के लिए हर कालखंड यानी पीरियड 40 मिनट का होगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पाठ शुरू करने से पहले पिछले दिन की पढ़ाई का रिवीजन कराएं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में डिजिटल लर्निंग पर जोर दिया गया है। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में कम से कम एक पीरियड ''''निजी एकेडमी'''' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के लिए प्रतिदिन एक पीरियड निर्धारित करना अनिवार्य होगा। मिड-डे मील के लिए 30 मिनट का समय तय किया गया है।

प्रधानाध्यापकों को मिली जिम्मेदारी
विभाग ने प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और कार्यभार के आधार पर समय-सारिणी तैयार करें और उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि अभिभावक और निरीक्षण अधिकारी भी इसकी जानकारी रख सकें। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षण के लिए उपलब्ध संदर्शिका, कार्यपुस्तिका और टीएलएम किट्स का भरपूर उपयोग करें। खंड शिक्षा अधिकारियों को इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन :
विभाग की ओर से जो भी आदेश आए हैं उनका पालन कराया जाएगा। सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यालयों में इसकी जानकारी दें और इसकी निगरानी रखें। - डॉ. विनीता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed