फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New rules have stalled the pensions of 700 elderly people, and the changes in Social Welfare Department regulations are troubling them.

Bareilly News: नए नियमों की वजह से अटकी सात सौ बुजुर्गों की पेंशन ,समाज कल्याण विभाग के नियमों में बदलाव से परेशान हो रहे लोग

Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
New rules have stalled the pensions of 700 elderly people, and the changes in Social Welfare Department regulations are troubling them.
बरेली। रिछा बहरपुरा निवासी शराफत हुसैन (62) वृद्धावस्था पेंशन बंद होने से परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में बुधवार को वह 50 किमी दूरी तय कर विकास भवन पहुंचे। बताया कि वह बेटे के साथ मजदूरी करते हैं। पहले पेंशन मिलती थी। अब नए नियमों का हवाला देकर उनसे शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है, जो उनके पास नहीं है। अब दूसरे विकल्प परिवार रजिस्टर की नकल के लिए उनको जद्दोजहद करनी होगी।
विज्ञापन

यह दिक्कत अकेले शराफत की नहीं, बल्कि जिले के 700 बुजुर्गों की है। श्यामगंज वृद्धा आश्रम में रह रहे तारा सिंह (70) की भी पेंशन नहीं आ रही है। वह दिव्यांग भी हैं। अब तक चार बार विभाग का चक्कर काट चुके हैं। नए नियमों की वजह से दिक्कत आ रही है। ऐसे बुजुर्ग अब विकास भवन से लेकर पंचायत व तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि नए नियकों के तहत वृद्धावस्था पेंशनधारक को शैक्षिक प्रमाणपत्र या परिवार रजिस्टर की नकल देना अनिवार्य है। इसके अभाव में 700 लोगों के आवेदन रद्द किए गए हैं। अभिलेख देने पर उनकी पेंशन चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हो रहे परेशान

जसौली के मुहीनुद्दीन (75) ने भी पेंशन के लिए आवेदन किया है। वह कक्षा आठ तक पढ़े हैं पर उनके पास शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं हैं। वह भी परिवार रजिस्टर के लिए भटक रहे हैं।नए नियमों ने सैनिक कॉलोनी निवासी भगवान दास (80) की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह विभाग का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको कोई कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed