Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New experiment... Somewhere there is comfort and somewhere else the urban people are struggling with the jam of chaos.

Bareilly News: नया प्रयोग... कहीं आराम तो कहीं अव्यवस्था का जाम से जूझे शहरी

Tue, 19 Nov 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
New experiment... Somewhere there is comfort and somewhere else the urban people are struggling with the jam of chaos.
बरेली। यातायात पुलिस ने शहर में नई व्यवस्था लागू की है। पहले दिन सोमवार को इसका मिला-जुला असर रहा। बेहिसाब वाहनों की आवाजाही के बाद भी कुछ जगह यातायात सामान्य रहा तो कई जगह लोग बदली व्यवस्था से जूझते दिखे। अव्यवस्था के जाम ने उनके धैर्य का इम्तिहान लिया। कुछ जगह तो यातायात पुलिस की मौजूदगी में ही जाम लगा। अमर उजाला टीम की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

------
सुरेश शर्मा नगर से मेडिसिटी के बीच लगा जाम
यातायात पुलिस ने पीलीभीत रोड पर ही सर्वाधिक प्रयोग किए हैं। सुरेश शर्मा नगर और डोहरा मोड़ दोनों चौराहों के कट बंद करा दिए गए हैं। दोनों ओर लोगों को फेरा लेकर निकलना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर के वक्त हुई जब कई स्कूलों की छुट्टी हुई और बसें फंसने लगीं। सुरेश शर्मा नगर से मेडिसिटी तक जाम की स्थिति बनी रही। शाम ढले एसपी यातायात ने मुआयना कर डोहरा कट को खुलवा दिया तो जाम की समस्या लगभग खत्म हो गई।
विज्ञापन

-----
सेटेलाइट चौराहे पर टेंपो वालों की मनमानी
सेटेलाइट बस अड्डे पर नई व्यवस्था से सोमवार को काफी राहत रही। यहां वाहन व्यवस्थित तरीके से निकलते रहे। पुल के नीचे जर्सी बैरियर लगाने से रोडवेज बसें भी यहां सड़क पर बेवजह खड़ी नहीं हुईं। इसके बाद भी पीलीभीत और शहर की ओर आने-जाने वाले टेंपो चौकी के पास ही मंडराते दिखे। इस वजह से सड़क पर जाम न होने के बाद भी बेतरतीबी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चौकी चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में लगा जाम
चौकी चौराहे को अभी नई व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया है पर यहां सोमवार को कई यातायात पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वाहनों को रोकने व मोड़ने की कोशिश की पर इससे और अव्यवस्था फैल गई। यहां बटलर प्लाजा की ओर कई वाहन फंसे रहे।

----
लगातार होगा सुधार, नागरिक भी दें सहयोग : अकमल खान
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव के पहले दिन उन्होंने कई चौराहों पर दिन में अलग-अलग समय जाकर मुआयना किया। टीम को भेजकर भी स्थिति दिखवाई। जहां सुधार की गुंजाइश मिली, वहां शाम के वक्त बदलाव किया गया। डोहरा मोड़ का कट खोला गया। इस चौराहे पर यलो लाइट ब्लिंक करती रहेगी। सतीपुर चौराहे पर कट बंद किया गया है। चौकी चौराहे पर अभी व्यवस्था लागू नहीं की गई है। वहां ट्रैफिक कर्मी तैनात कर चौराहे के संचालन का विचार है। व्यवस्था में सुधार के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed