फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New circle rate effective from today, land prices increased by 20 percent

Bareilly News: नया सर्किल रेट आज से प्रभावी, जमीनों की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ीं

Fri, 01 Aug 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
New circle rate effective from today, land prices increased by 20 percent
सिविल लाइंस में 1000 वर्ग फीट भूखंड की कीमत 59 लाख से बढ़कर 70 लाख हुई
विज्ञापन

बरेली। नया डीएम सर्किल रेट आज यानी शुक्रवार से प्रभावी हो जाएगा। इसमें जिले के प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्रों की जमीनों की न्यूनतम कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एडीएम राजस्व एवं वित्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जो भी बैनामा हुए हैं, वह सभी पुरानी दरों पर किए गए। अब एक अगस्त से बढ़ी दरों से ही बैनामा होंगे। नई दरों में जो भी न्यूनतम कीमतें तय हुई हैं, उससे कम पर कोई भी भूखंड की बिक्री नहीं होगी, न ही उससे कम पर स्टांप लगेगा।
सिविल लाइंस के गांधी उद्यान से श्यामगंज चौराहे तक रामबाग, हाफिजपुर, सेमल खेड़ा, फाल्तुनगंज में 1000 वर्ग फीट के भूखंड की न्यूनतम कीमत 59 लाख थी, जो अब 70 लाख हो गई है। रामपुर बाग में डीआईओएस, पुलिस कार्यालय से गंगाचरन अस्पताल के सामने महालक्ष्मी टावर तक जोड़ने वाली सड़क के आसपास 1000 वर्ग फीट के भूखंड की न्यूनतम कीमत 64 लाख थी, जो बढ़कर 76 लाख हो गई है। बिहारीपुर सिविल लाइंस में चौपला चौराहे से सिटी स्टेशन होकर किला क्रॉसिंग तक 1000 वर्ग फीट के भूखंड की कीमत 44 लाख थी, जो बढ़कर 52 लाख हो गई है। संवाद
विज्ञापन

------------------
सौफुटा रोड पर भी बढ़ीं कीमतें
सौ फुटा रोड से संजय नगर बाइपास को जोड़ने वाली सड़क, मंदिर मिहिर भोज मार्ग के दोनों ओर स्थित शेरपुर व तुलापुर में 1000 वर्ग फीट के भूखंड की अभी तक न्यूनतम कीमत 39 लाख रुपये थी, जो बढ़ाकर 46 लाख हो गई है। इसी तरह, बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी तक सड़क के दोनों ओर हारुनगला, ग्रीन पार्क और अन्य गांव में 1000 वर्ग फीट जमीन की कीमत 50 लाख रुपये से बढ़कर 60 लाख हो गई हैं। वहीं, संजय नगर श्मशान भूमि से पीलीभीत बाइपास को मिलाने वाली सड़क के किनारे नवादा जोगियान, शेरपुर व तुलापुर में 40 लाख रुपये में एक हजार वर्ग फीट जमीन मिल जा रही थी। यहां भी कीमतों में वृद्धि के बाद अब एक हजार वर्ग फीट जमीन के लिए 48 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अब 1000 वर्ग फीट के भूखंड की न्यूनतम कीमत

- कलक्ट्रेट चौराहे से ऑफीसर्स हॉस्टल तक 59 लाख रुपये में भूखंड मिल रहा था, नई दरें प्रभावित होने से अब यहां के भूखंड की कीमत 70 लाख हो गई है।

- चौकी चौराहे से मिशन अस्पताल होते हुए चौपला चौराहे तक भी 59 लाख रुपये में भूखंड मिल जा रहा था, यहां कीमत बढ़कर 70 लाख हो गई है।

- बरेली जंक्शन से जेल रोड चौराहा तक 62 लाख रुपये में जमीन मिल रही थी, अब इसके दाम 74 लाख हो गए हैं।

- चौकी चौराहा से गांधी उद्यान तक 74 लाख कीमत वाली जमीन अब 88 लाख की हो गई है।

-------------

इन मोहल्लों की भी जमीनें महंगी

ब्रम्हपुरा में 28 लाख रुपये में 1000 वर्ग फीट जमीन थी, जो बढ़कर 32.50 लाख हो गई है। शिव शक्ति स्टेट में भूखंड 31 लाख से बढ़कर 36 लाख का हो गया है। सिटी हार्ट कॉलोनी में 35 लाख वाला भूखंड 41 लाख का और राजा बिहारी में 31 लाख में मिलने वाला भूखंड 39 लाख रुपये का हो गया है। राजेंद्र नगर में अभी तक 40.50 लाख रुपये की न्यूनतम कीमत में एक हजार वर्ग फीट का भूखंड मिलता था, जिसकी कीमत 47 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed