फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New 10 MVA transformer will be installed at Jafarpur substation

Bareilly News: जाफरपुर उपकेंद्र पर लगेगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

Wed, 08 May 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
New 10 MVA transformer will be installed at Jafarpur substation
बुधवार को सप्लाई रहेगी बंद, क्षेत्र की जनता लंबे समय से कर रही थी मांग
विज्ञापन

शीशगढ़। जाफरपुर उपकेंन्द्र से 45 गांव के अलावा कस्बा शीशगढ़ के दो फीडर जुड़े हुए हैं। इन सभी गांवों और कस्बे को पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति संचालित की जाती थी। गर्मी के मौसम में लोड अधिक होने के कारण फीडर बंद करने पड़ते थे। इससे लोगों को बिजली आपूर्ति समय से नहीं मिल पाती थी।

इस समस्या को लेकर लोग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को बिजली विभाग ने सोनीपत (हरियाणा) से 10 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर मंगवाया है। बुधवार को सुबह 9 बजे नए ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। 5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर को हटाया जाएगा। इसकी वजह से बुधवार सुबह 9 बजे से 6 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जेई गिरीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed