{"_id":"6aadb29807e4465a0005e147","slug":"neither-doctor-nor-staff-found-mercy-hospital-sealed-bareilly-news-c-4-bly1015-970018-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉक्टर मिले न स्टाफ, मर्सी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉक्टर मिले न स्टाफ, मर्सी अस्पताल सील
Sat, 19 Sep 2026 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के मर्सी अस्पताल में नवजात की मौत प्रकरण में सीएचसी अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद शनिवार को नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। स्थलीय निरीक्षण में मौके पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ न मिलने और अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने बताया कि संचालक के नाम जारी नोटिस में पैनल में दर्ज डॉक्टर और स्टाफ को तलब किया गया है। साथ ही, नवजात की मौत प्रकरण में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को भी बुलाया है। अगर विशेषज्ञ चिकित्सक ने ऑपरेशन नहीं किया होगा तो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किए जाने की चेतावनी दी है।
बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के सील खोलकर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने पर विधिक कार्रवाई की हिदायत दी है। इसके बाद टीम रहनुमा गैलन हॉस्पिटल पहुंची। ओटी (ऑपरेशन थिएटर), एनआईसीयू बेसमेंट में संचालित मिलने पर इन्हें सील किया गया।
विज्ञापन
बाल मिशन हॉस्पिटल में बेसमेंट में बायोमेडिकल वेस्ट जमा करने की जानकारी मिली। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही, अस्पताल पर पेनल्टी लगाने का अनुरोध किया गया है। डॉ. लईक ने बताया कि बेसमेंट में ही अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब को भी सील कर अस्पताल को नोटिस दिया है।