{"_id":"5f57e7c78ebc3e37ba595a6c","slug":"neither-did-the-development-work-nor-came-to-the-meeting-the-salary-of-many-officers-stopped-bareilly-news-bly419095646","type":"story","status":"publish","title_hn":"न विकास के काम कराए, न बैठक में आए.. कई अफसरों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न विकास के काम कराए, न बैठक में आए.. कई अफसरों का वेतन रुका
विज्ञापन
विकास कार्यों की अॉनलाइन समीक्षा करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने सीवीओ, पैक्सफेड एक्सईएन और पूर्ति विभाग के एआरओ पर की कार्रवाई
विज्ञापन
देर से आने पर उद्यान विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी
बरेली। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब दो दर्जन परियोजनाओं का कार्य हो चुका है, इनमें से अधिकांश का हस्तांतरण भी किया जा चुका है। सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीवीओ, पैक्सपेड के एक्सईएन और पूर्ति विभाग के एआरओ के शामिल न होने पर नाराजगी जताते हुए तीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
सीडीओ ने विकास कार्यों की जूम एप के माध्यम से समीक्षा करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक उम्मेदपुर भुता की कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को प्रगति रिपोर्ट सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि उप निदेशक से कहा कि सोलर फोटो वाल्टिक योजना की प्रगति पर ध्यान दें। बैठक में परिवार कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओ की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर सीडीओ ने डूडा को निर्देशित किया। उन्होंने कौशल विकास योजना के लक्ष्य पूरे करने तथा जिले में निर्माणाधीन विद्यालयों की स्थलीय समीक्षा के निर्देश बीएसए को दिए। सीडीओ ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के अधिशासी अभियंता और डीएसओ के अवकाश पर होने के कारण उनकी जगह पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर एआरओ के विकास कार्यों की बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई और तीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए। उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी समय पर बैठक में शामिल न होने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से आने पर उद्यान विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी बरेली। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब दो दर्जन परियोजनाओं का कार्य हो चुका है, इनमें से अधिकांश का हस्तांतरण भी किया जा चुका है। सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीवीओ, पैक्सपेड के एक्सईएन और पूर्ति विभाग के एआरओ के शामिल न होने पर नाराजगी जताते हुए तीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए।