फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbors beat up an elderly man over plot dispute he died the next day in bareilly

Bareilly News: प्लॉट के विवाद में पड़ोसियों ने की मारपीट, दूसरे दिन बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने कराई रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 01:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 01:36 PM IST
सार

बरेली के डोहरा गौंटिया में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग ने पड़ोसियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने दबाव बनाकर समझौता कराया, जिससे सदमे में उनकी जान चली गई।  

विज्ञापन
Neighbors beat up an elderly man over plot dispute he died the next day in bareilly
राजेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डोहरा गौंटिया में एक प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में हुई मारपीट के बाद रिपोर्ट कराने वाले साठ वर्षीय राजेश उर्फ पप्पू की सोमवार रात मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट से राजेश घबरा गए थे। पड़ोसियों ने दबाव डालकर समझौता कराया, जिससे सदमे में राजेश की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि डोहरा गौंटिया में 17 अगस्त की रात राजेश कुमार ने पड़ोसी श्याममूर्ति आदि पर प्लॉट के पीछे मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसमें राजेश के भतीजे 16 साल के मोहित को नाक पर चोट आई थी। परिजनों ने उस वक्त तहरीर नहीं दी। अगले दिन 18 अगस्त को दोपहर बाद राजेश की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें घर में घुसकर मारपीट के आरोप दूसरे पक्ष पर लगाए गए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि पीड़ित पक्ष ने समझौते की बात कही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मेरठ जैसा कांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की शाहजहांपुर के युवक की हत्या, नीले ड्रम में छिपाई लाश; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात सूचना मिली कि राजेश की मृत्यु हो गई है। शव अस्पताल के सामने एंबुलेंस में रखा है। राजेश के परिजनों ने नई तहरीर देकर बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इसके बाद से राजेश कुमार सदमे में थे। आशंका जताई कि शायद इसी बेइज्जती व सदमे की वजह से उनकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नई तहरीर के आधार पर भी रिपोर्ट लिख ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed