{"_id":"65e5298de7624012950bc915","slug":"neighbor-made-obscene-video-of-girl-and-sent-it-to-fiance-in-bareilly-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पड़ोसी की शर्मनाक करतूत, युवती की अश्लील वीडियो बनाकर मंगेतर को भेजी, टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पड़ोसी की शर्मनाक करतूत, युवती की अश्लील वीडियो बनाकर मंगेतर को भेजी, टूटा रिश्ता
Mon, 04 Mar 2024 07:23 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:23 AM IST
सार
भोजीपुरा में पड़ोसी युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद यह वीडियो मंगेतर को भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पड़ोसी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद यह वीडियो मंगेतर को दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि आरोपी महेश कश्यप का उसके घर आना-जाना था। वह आए दिन बेटी के साथ छेड़खानी करता। इसी दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ समय पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया था।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर आरोपी महेश ने अश्लील वीडियो बेटी के मंगेतर को दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। 25 फरवरी को जब वह शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए तो उसके भाई सुरेशपाल और पिता रामपाल ने पिटाई करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन