फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbor killed seven month old girl in bareilly

यूपी: सात महीने की बच्ची को पटक कर मार डाला, वजह हैरान करने वाली

Mon, 10 Dec 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 10 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Neighbor killed seven month old girl in bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर हिंडौलिया में ननिहाल आई सात महीने की बच्ची को शराबी पड़ोसी ने पटक कर मार डाला। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बच्ची का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


हाफिजगंज के नरई निवासी पप्पू की पत्नी रामवती का मायका कैंट के गांव भोलापुर हिंडौलिया में है। वह अपनी सात माह की बच्ची मोहिनी के साथ भैया दूज के बाद से ही मायके में रुकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामवती और उसकी मां तारावती का पड़ोसी उमेश की पत्नी से विवाद हो गया। महिलाएं झगड़ रही थीं कि तभी नशे में धुत उमेश रामवती के घर में घुस गया। उसने तारावती से मारपीट शुरू कर दी। 

रामवती मां को बचाने लगीं तो उमेश ने सात महीने की मोहिनी को उसकी गोद से छीनकर फेंक दिया। मोहिनी का सिर दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई। 

बच्ची के जीवित होने की उम्मीद में परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामवती ने बताया कि उमेश से जमीन को लेकर उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed