{"_id":"6652a6f13c71238e64095fe6","slug":"neighbor-dumpy-ahmed-stole-the-judge-s-pet-dog-in-bareilly-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पड़ोसी डंपी अहमद ने ही गायब किया जज का पालतू कुत्ता, जांच में खुलासा; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पड़ोसी डंपी अहमद ने ही गायब किया जज का पालतू कुत्ता, जांच में खुलासा; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 26 May 2024 08:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 May 2024 08:41 AM IST
सार
हरदोई में तैनात जज का कुत्ता गायब करने के मामले में पुलिस सनसिटी फेस वन निवासी डंपी अहमद की तलाश में जुटी है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि कुत्ते को वही ले गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जज का पालतू कुत्ता गायब करने के मामले में पुलिस आरोपी डंपी की तलाश में जुटी है। वह घर पर ताला डालकर भागा हुआ है। वहीं कुत्ते का भी कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि, छानबीन में यह साफ हो गया कि उनके कुत्ते को डंपी ही ले गया है।
विज्ञापन
हरदोई में तैनात जज का कुत्ता गायब करने के मामले में पुलिस सनसिटी फेस वन निवासी डंपी अहमद की तलाश में जुटी है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि कुत्ते को वही ले गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाली तो इसमें कुत्ता डंपी के पीछे-पीछे जाता दिख रहा है। जब वह वापस लौटा तो कुत्ता नहीं था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुत्ता करीब छह माह का देसी नस्ल का है।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपी की ससुराल सीबीगंज और दूसरी रिश्तेदारी पीरबहोड़ा में उसकी तलाश की। पीलीभीत में भी दबिश दी पर उसका कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह का कहना है कि छानबीन में यह पता चल गया है कि डंपी ही कुत्ते को ले गया है। उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
हरदोई में तैनात सिविल जज की पत्नी परिवार समेत इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में रहती हैं। वह कुछ समय से बीमार चल रही हैं। पड़ोसी डंपी अहमद की पत्नी उनकी दोनों बेटियों को घर से बुलाकर ले गई। वहां डंपी दोनों बेटियों से अभद्रता करने लगा। बोला कि तुम्हारे कुत्तों ने मेरी पत्नी के पैर में काटा है। डंपी ने अपने दर्जन भर साथियों को बुला लिया।
न्यायाधीश की पत्नी ने पति को सूचना दी। न्यायाधीश ने सीओ को सूचना दी तो इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही डंपी के साथी कुत्ते और कुत्ते के मालिक को निपटाने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि डंपी अहमद ही जज का कुत्ता लेकर गया था।