{"_id":"65b23f226fedf41e77086053","slug":"neighbor-attacked-woman-with-axe-in-bareilly-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को कुल्हाड़ी मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को कुल्हाड़ी मारी, घायल
Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
बरेली के करमपुर चौधरी में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल महिला और उसके बेटा-बेटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में गालीगलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह करमपुर चौधरी में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती करमपुर चौधरी निवासी परवीन ने बताया कि पड़ोसी के बच्चों से उनके परिवार के बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पड़ोसी गालीगलौज कर रहा था। परवीन ने यह कहते हुए विरोध किया कि किसे गाली दे रहे हो।
विज्ञापन
इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और कुल्हाड़ी से महिला पर हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार पर अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और मुश्किल से उसे बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घायल महिला की तहरीर पर रिपोर्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन