फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence was shown on the list of freedom fighters

Bareilly News: स्वतंत्रता सेनानियों की सूची पर चली लापरवाही की कूची

Tue, 15 Apr 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Negligence was shown on the list of freedom fighters
बरेली। आजादी की रजत जयंती पर गांधी उद्यान में स्मारक बनाया गया। वर्ष 1973 में तैयार हुए इस स्मारक पर बरेली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम के साथ ही संविधान की प्रस्तावना को भी उकेरा गया। अब रंगरोगन के नाम पर नगर निगम ने इस पर लापरवाही की कूची चलवा दी। संविधान की प्रस्तावना पर गुलाबी मुलम्मा चढ़ा दिया। डॉ. आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को यहां पुष्प अर्पित करने आए लोग इस उपेक्षा को देखकर अचंभित रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पत्थरों पर उकेरे गए सेनानियों के नाम भी धूमिल हो गए हैं। इनको पढ़ पाना अब बेहद मुश्किल हो गया है। यहां रेलिंग भी इतनी नीची है कि कोई भी व्यक्ति जूते-चप्पल पहनकर अंदर घुस जाता है। यह सीधे तौर पर इस ऐतिहासिक स्मारक का अनादर है। इतिहास और संविधान के मुख्य संदेश को समेटे इस स्मारक का उचित रखरखाव होना चाहिए। पुताई इस तरह होनी चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम और संविधान की प्रस्तावना उभरकर सामने आए।
विज्ञापन

कैंट विधायक ने उठाया मुद्दा
स्मारक पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नगर आयुक्त से इस बारे में बात की तो अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने मौके का जायजा लिया। विधायक के साथ भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया, पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी आदि ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। महानगर उपाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले डीएम के यहां जनप्रतिनिधियों की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। डीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों को इस पर काम कराने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जानकारी में आया है। स्मारक के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों से कहा गया है। इसको जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। - संजीव कुमार माैर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed