फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence... Service of absent teacher terminated from 21 April 2022

Bareilly News: लापरवाही... 21 अप्रैल 2022 से अनुपस्थित शिक्षक की सेवा समाप्त

Sat, 13 Sep 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence... Service of absent teacher terminated from 21 April 2022
बरेली। तीन साल से ज्यादा वक्त से अनुपस्थित चल रहे रामनगर के कंपोजिट विद्यालय संग्रामपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक अनूप सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर की ओर से जानकारी मिली थी कि अनूप सिंह बिना किसी सूचना के ही 21 अप्रैल 2022 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर बीएसए कार्यालय ने शिक्षक को नोटिस जारी कर कई बार पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन वह न तो कार्यालय में उपस्थित हुए और न ही कोई जवाब दिया। तीन अप्रैल 2025 को खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को मामले की जांच सौंपी गई।जांच अधिकारी ने भी शिक्षक को 11 जून 2025 और 21 जुलाई को उपस्थित होकर पक्ष प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनूप सिंह ने न तो नोटिस का जवाब दिया, न ही वह निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हुए। जांच में उन्हें दीर्घ अवधि से अनुपस्थित रहने, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और विभाग को कोई सूचना न देने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए कार्यालय से अनूप सिंह को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत कई अवसर दिए। उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति भेजकर भी अपना बचाव करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अनूप को शिक्षक आचरण के विपरीत कार्य करने, विद्यार्थियों को शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित करने और सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए बीएसए संजय सिंह ने 21 अप्रैल 2022 से उनकी सेवा समाप्त कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed