फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence of a doctor .. complete IMA now quarantine

एक डॉक्टर की लापरवाही.. पूरा आईएमए अब क्वारंटीन

Thu, 28 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence of a doctor .. complete IMA now quarantine
रामपुर गार्डेन के सील क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संक्रमित महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद क्वारंटीन होने के निर्देशों की चार दिन तक उड़ाते रहे धज्जियां
विज्ञापन

अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर में तमाम मरीजों की जांच की, आईएमए की बैठकों में भी शामिल हुए
खुद भी निकले संक्रमित तो उड़े स्वास्थ्य विभाग के होश, मरीजों को भी होना पड़ेगा क्वारंटीन

बरेली। रामपुर बाग के एक संक्रमित डॉक्टर की लापरवाही से बरेली आईएमए के इतिहास पर दाग लग गया। स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए से संबद्ध सभी डॉक्टरों को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है। उन मरीजों से भी क्वारंटीन होने की अपील की गई है, जो संक्रमित डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पिछले एक हफ्ते के दौरान जांच कराने पहुंचे थे।
रामपुर बाग में अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले रेडियोलॉजिस्ट ने 18 मई को बदायूं की एक कोरोना संक्रमित महिला का अल्ट्रासाउंड किया था। यहां से जांच कराकर बदायूं लौटी महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी 22 मई की शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद बदायूं प्रशासन की ओर से महिला का अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट और उसके स्टाफ को तत्काल क्वारंटीन होने के निर्देश जारी किए गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक बदायूं के जिला प्रशासन का निर्देश मिलते ही रामपुर बाग के रेडियोलॉजिस्ट का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन होने का निर्देश दे दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात आईवीआरआई से जारी रिपोर्ट में रेडियोलॉजिस्ट को पॉजिटिव पाए जाने के बाद छानबीन की गई तो पता चला कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बावजूद बावजूद वह क्वारंटीन नहीं हुए थे। वह न सिर्फ अपने अल्ट्रासाउंड सेटर में मरीजों की जांच करते रहे बल्कि कई दूसरे अस्पतालों में भी जांच करने के लिए जाते रहे। यही नहीं कई बार आईएमए की बैठकों में भी शामिल हुए। इस खुलासे से हैरान-परेशान स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब आईएमए के सभी डॉक्टरों को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है। रेडियोलॉजिस्ट ने 22 मई के बाद जिन मरीजों की जांच की, उनसे भी खुद ही क्वारंटीन होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह रेडियोलॉजिस्ट को जारी हुआ नोटिस

खुद डॉक्टर होने के बावजूद पूरे आईएमए के साथ तमाम मरीजों को भी खतरे में डाल देने वाले रामपुर बाग के रेडियोलॉजिस्ट पर अब लाइसेंस रद्द कर दिए जाने का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस जारी कर क्वारंटीन होने के निर्देश का पालन न करने का कारण पूछा गया है। अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर में इन्फेक्शन प्रिवेन्शन प्रोटोकॉल के नियमों का पालन न करने पर भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed