फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in SIR, one month salary of 12 BLOs withheld

Bareilly News: एसआईआर में लापरवाही, 12 बीएलओ का एक माह का वेतन रोका

Tue, 25 Nov 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR, one month salary of 12 BLOs withheld
फरीदपुर। तहसील क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही जारी है। एडीएम प्रशासन ने सोमवार को तहसील कार्यालय में बैठक के बाद 12 बीएलओ का एक माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही दो सुपरवाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, दूसरी ओर अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील सभागार में सोमवार शाम को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत एईआरओ, सुपरवाईजर, बीएलओ की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन⁄ नोडल अधिकारी पूर्णिमा सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने पाया कि हरेली अलीपुर के बीएलओ योगेंद्र पाल, जयवीर‚ वंडिया खुर्द के बीएलओ राजीव कुमार यादव, वेहरा के सुआलाल‚ करतोली के बीएलओ मनोज कुमार‚ शिवपुरी के बीएलओ मो. ताहिर सहित 12 बीएलओ के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारी को उन सभी का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर लेखपाल प्रीति रस्तोगी व केवल सिंह राना को नोटिस जारी कर उनके वेतन भी रोकने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सभी को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed