फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in SIR, BLO salary stopped in Mirganj

Bareilly News: एसआईआर में लापरवाही, मीरगंज में बीएलओ का वेतन रोका

Sun, 23 Nov 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR, BLO salary stopped in Mirganj
मीरगंज/नवाबगंज/बहेड़ी। एसआईआर में जगह-जगह लापरवाही जारी है। इसको देखते हुए मीरगंज में बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, नवाबगंज में एडीएम प्रशासन ने कई बूथों का निरीक्षण किया, जहां एसआईआर का काम बेहद धीमी गति से होते हुए मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। यही हाल बहेड़ी में भी रहा। यहां एसडीएम ने कार्य में तेजी लाने और सुधार न होने पर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मीरगंज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में लगातार लापरवाही बरतने पर मनकरा के बीएलओ मोहम्मद आलम का वेतन अगले आदेश तक रोके जाने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए। बीईओ अवनीश प्रताप सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन 10 प्रतिशत प्रपत्रों की डिजिटल प्रविष्टि करनी होती है, लेकिन मोहम्मद आलम की प्रगति अब तक केवल 6.90 प्रतिशत पाई गई, जो अत्यंत कम है। पत्र में उल्लेख है कि बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद बीएलओ ने कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया। बीईओ ने इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि एसडीएम मीरगंज को भी भेजी है।
विज्ञापन

-----
एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों के कसे पेच
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने अपने सरकारी अमले के साथ क्षेत्र के कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य धीमा होने पर अधिकारियों के पेच कसे। साथ ही बीएलओ और सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने एसडीएम उदित पंवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के साथ कस्बा व देहात क्षेत्र के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरदुआ किफायतुल्ला गांव के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। रिपोर्ट देखकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की फटकार लगाई। एडीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरदुआ गांव में एसआईआर कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है, जिस पर तेजी लाने के लिए कहा। संवाद
-----
घर-घर जाकर प्रपत्र नहीं भर रहे बीएलओ, लगी डांट
बहेड़ी। एसआईआर को लेकर बीएलओ की बेपरवाही जारी है। वे घर-घर जाकर प्रपत्र नहीं भर रहे हैं। इससे एसआईआर का काम प्रभावित हो रहा है। एसडीएम इशिता किशोर ने लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बूथ संख्या 59 मानपुर, बूथ संख्या 210 उत्तम नगर, बूथ संख्या चार टांडाछंगा, कस्बे के बूथ संख्या 157, 181 में एसआईआर का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इन सभी केंद्रों पर काम करने वाले बीएलओ को कार्य में तेजी लाने और घर-घर जाकर प्रपत्र शीघ्र भरवाने के लिए कहा गया है। कार्य में तेजी नहीं दिखाने पर कार्रवाई की अंतिम चेतावनी दी गई है। संवाद

-------
कैंप लगाकर एसआईआर फार्म भरने में किया सहयोग

सेंथल। कस्बे में शनिवार को एसआईआर को लेकर एक विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान 300 लोगों के एसआईआर फार्म भरे गए। शनिवार को जामा मस्जिद के पास अजीजी तिराहे पर समाजसेवी मुमताज अहमद के नेतृत्व में एसआईआर कैंप लगाया गया। इस दौरान बीएलओ तबस्सुम नकवी, अधिवक्ता मुमताज अहमद, दानिश खान, शकील अहमद, हाशिम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed