फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negative report of other members of the Corona-infected family after sister also

बहन के बाद कोरोना संक्रमित परिवार के अन्य सदस्यों की भी निगेटिव रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Negative report of other members of the Corona-infected family after sister also
सुभाष नगर क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीजफायर कंपनी में काम करने वाले युवक और उसकी पत्नी को किया गया है होम क्वारंटीन
विज्ञापन

संक्रमित रहे युवक के बहन की क्रमिक दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजने की तैयारी शुरू

बरेली। गुरुवार को आईवीआरआई में जांच के लिए भेजे गए सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट देर शाम आ गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। एक बार और सैंपल लेने के बाद सभी की अस्पताल से विदा किया जा सकता है।
सुभाषनगर में 29 मार्च को कोरोना संक्रमित युवक मिला था। 31 मार्च को युवक के पिता, माता, भाई, बहन और पत्नी भी पॉजीटिव मिलने पर सभी को आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था। करीब तीन दिन पहले सीजफायर कंपनी में काम करने वाले युवक और उसकी पत्नी की क्रमिक तीसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। इसके बाद युवक के बहन की क्रमिक दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसे डिस्चार्ज करने के लिए आईडीएसपी ने जिला अस्पताल के एडीएसआईसी को सूचना दे दी है। सनद रहे कि बहन के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की क्रमिक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है। ऐसे में एक बार फिर परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें भी घर भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की दोपहर परिवार के चार सदस्यों का सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई लैब भेजा गया था। दोपहर करीब तीन बजे भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शाम साढ़े सात बजे मिल गई। इसमें कोरोना संक्रमित परिवार के अलावा अन्य लोगों दो लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, देर शाम तक कुल 21 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजे जा चुके हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मढीनाथ में दस टीमों ने किया 496 घरों का सर्वे

सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित परिवार मिलने के बाद पिछले 15 दिनों से तीन किलोमीटर के दायरे में सघन सर्वे कर संदिग्ध संक्रमितों की तलाश की जा रही है। सुभाषनगर के 42 हजार से ज्यादा घरों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। गुरुवार को आईडीएसपी की दस टीमों ने मढ़ीनाथ का रुख किया और घर घर पहुंचकर सर्वे किया। 496 घरों की स्क्रीनिंग की लेकिन एक भी संदिग्ध केस नहीं मिला है।

कोरोनाआइसोलेशन वार्ड में तैनातचार डॉक्टरों का लिया सैंपल

बरेली। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन जांच कर रही है। आइसोलेशन वार्ड में तैनाती होने की वजह से उनके भी संक्रमित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए गुरुवार को चार डॉक्टरों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित परिवार के चार सदस्य अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, दो संक्रमितों को करीब तीन दिन पहले तीसरी और चौथी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमितों की जांच में जुटे डॉक्टरों समेत पैरामेडिकल स्टाफ को एक होटल क्वारंटीन किया गया है। इसमें से कुछ ने होम क्वारंटीन को वरीयता दी और परिवार को मायके भेज दिया। कोरोना संक्रामक रोग है, ऐसे में संक्रमण की चपेट में आए लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी एहतियातन जांच किया जाना जरूरी है। देश के तमाम राज्यों और विदेशों में डॉक्टरों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में डॉक्टरों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्यकर्मियों को स्क्रीनिंग और इलाज का मिला प्रशिक्षण

बरेली। बिथरी चैनपुर में कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट किए जाने के लिए लेवल-1 का वार्ड बना है। वहां बदायूं के संक्रमितों के साथ ही शाहजहांपुर का एक संक्रमित क्वारंटीन है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अब क्यारा में भी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों की स्क्रीनिंग करने और जरूरत पड़ने पर उनके इलाज के लिए मुस्तैद रहने के बाद प्रशिक्षण दिया गया। ब्यूरो

घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही आरबीएसके टीम

बरेली। लॉकडाउन होने के चलते बड़ी तादाद में अन्य राज्यों में कार्यरत जिले के लोग वापस घर आए हैं। ऐसे में उनकी स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को बहेड़ी में आरबीएसके टीम ने घर घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। दो टीमों ने अब तक 135 गांवों के 1145 लोगों की जांच कर चुकी है। इसमें मिले संदिग्धों का सैंपल लेने के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी भेजा है। डॉ. जाकिर के नेतृत्व में स्क्रीनिंग की कवायद चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed