{"_id":"6453e198c6df13ff550db993","slug":"neet-will-be-held-in-bareilly-on-may-7-at-13-exam-centers-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2023: बरेली में सात मई को 13 केंद्रों पर होगी नीट, परीक्षा केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2023: बरेली में सात मई को 13 केंद्रों पर होगी नीट, परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
Fri, 05 May 2023 05:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 May 2023 05:29 AM IST
सार
एनटीए के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
NEET UG
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) सात मई को होगी। इस साल पूरे देश से करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। बरेली जिले से 8980 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
एनटीए के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल, परसाखेड़ा स्थित डीपीएस, नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, पीलीभीत रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बिथरी स्थित रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल, पद्मावती एकेडमी, अल्मा मातेर स्कूल, हांडा पब्लिक स्कूल, रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज व अलखनाथ रोड स्थित बीबीएल स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को दोपहर डेढ़ बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन