Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NEET today... Urs of Tajushsharia too, arrangements will be tested

Bareilly News: नीट आज... ताजुश्शरिया का उर्स भी, व्यवस्थाओं का होगा इम्तिहान

Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
NEET today... Urs of Tajushsharia too, arrangements will be tested
बरेली। शहर के 23 केंद्रों पर रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 13,408 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी दौरान ताजुश्शरिया के उर्स का आगाज भी होगा। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद, कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर, बारादरी क्षेत्र के सैलानी से जुलूस भी निकलेंगे। दूसरे जिलों व शहरों से बड़ी संख्या में जायरीन आएंगे। ट्रेनों-बसों के साथ शहर की सड़कों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव होगा। ऐसे में नीट संग व्यवस्थाओं का भी इम्तिहान होगा।
विज्ञापन

उर्स में कुल शरीफ की रस्म सोमवार को होगी। इस दौरान भी बसों और ट्रेनों पर दबाव रहेगा। हालांकि, इसको लेकर रोडवेज और रेलवे ने तैयारियां की हैं। जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। इन दिनों जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर काम चल रहा है। भीड़ के दौरान आपाधापी में कोई हादसा न हो, इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी यहां रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग करेंगी। शनिवार को रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इधर, रोडवेज ने भी कमर कस ली है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि जिन रूटों पर ज्यादा यात्री होंगे, उन पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। पुराना बस अड्डा और सेटेलाइट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दोनों डिपो के एआरएम को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की होगी तैनाती
इस दौरान शहरवासियों को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती रहेगी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पीआरवी भी मुस्तैद रहेंगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि कोई भी समस्या होने पर अभ्यर्थी किसी भी प्वाॅइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों से मदद ले सकते हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में नहीं होगी दिक्कत

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था की है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ पीआरवी और पुलिस पिकेट लगातार गश्त पर रहेंगी। सबसे ज्यादा पांच परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में हैं। यहां अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा रहेगी। बरेली कॉलेज तक आने-जाने वाले रूटों अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed