फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neet exam will be held in two centers instead of one in Bareilly

बरेली में अब एक के बजाए दो केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
सार

  • संक्रमण के खतरे को देखते हुए बढ़ाया गया एक परीक्षा केंद्र
  • एक ही परीक्षा केंद्र होने से लग सकती थी परीक्षार्थियों की भीड़

विज्ञापन
Neet exam will be held in two centers instead of one in Bareilly
नीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली। शहर में नीट की परीक्षा अब दो केंद्रों पर होगी। पहले बरेली शहर में नीट परीक्षा के लिए सिर्फ एक ही केंद्र बनाया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एक केंद्र बढ़ाने का फैसला किया गया है। पहले एक ही केंद्र होने की वजह से परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने और सामाजिक दूरी टूटने की आशंका थी। परीक्षार्थियों को रोल नंबर के आधार पर दोनों परीक्षा केंद्रों पर बांट दिया गया है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

13 सितंबर को होने जा रही नीट-2020 परीक्षा के लिए जिलेभर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 14 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। बरेली में पहले एक ही केंद्र एसआरएमएस में बनाया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शहर में परीक्षा केंद्रों की संख्या अब एक से बढ़ाकर दो कर दी गई है। नीट परीक्षा के समन्वयक और डीपीएस के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने बताया कि रोल नंबर 4403001001 से 4403001480 तक के परीक्षार्थी एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा देंगे। जबकि रोल नंबर 4403031001 से 4403031480 तक के परीक्षार्थी बीसलपुर रोड पर राधामाधव स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परिवर्तन कोविड की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या को एक स्थान पर कम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। सभी परीक्षार्थियों के लिए नया प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में बैठने के लिए सभी परीक्षार्थियों को पहले ही दिशा-निर्देश के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

ज्यादा तापमान वाले परीक्षार्थियों के लिए होगा अलग बैठने का इंतजाम

परीक्षा समन्वयक ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में अगर किसी परीक्षार्थी का ज्यादा तापमान आता है तो उसे अन्य परीक्षार्थियों से अलग बैठाकर परीक्षा देने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed