फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neeraj reached home after victory, Chhatrapal went to temple

Bareilly News: जीत के बाद नीरज पहुंचे घर, छत्रपाल गए मंदिर

Wed, 05 Jun 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Neeraj reached home after victory, Chhatrapal went to temple
बरेली। आंवला और बरेली लोकसभा सीट की मतगणना 33-33 राउंड में पूरी हुई। शाम छह बजे आंवला और सात बजे बरेली के नतीजे घोषित हुए। इसके बाद विजेता उम्मीदवार जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर निकले तो उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

जीत के नारों से मतगणना स्थल गूंजता रहा। पुलिस अभिरक्षा में विजेता घर रवाना हुए। आंवला से सपा के नीरज मौर्य मतगणना स्थल से निकलकर कृष्णा नगर स्थित आवास पहुंचे। वहां पत्नी ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई। समर्थक ढोल की थाप पर थिरकते रहे। यहां बहेड़ी विधायक अताउर रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के छत्रपाल गंगवार मतगणना स्थल से निकले तो सीबी गंज, मिनी बाइपास समेत अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा से उनका स्वागत हुआ। उन्होंने सीधे बड़े बाग हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व अन्य साथ रहे। फिर केशव कृपा पहुंचे। यहां से भाजपा कार्यालय पहुंचे तो उनका फूल-माला के साथ स्वागत हुआ। यहां विधायक, मेयर समेत भारी तादाद में समर्थक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed