फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neeraj became TB champion 300Patients got relief from disease

Bareilly News: टीबी चैंपियन बन नीरज ने 300 मरीजों को दिलाई रोग से निजात

Sat, 25 Mar 2023 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Neeraj became TB champion 300Patients got relief from disease
विश्व क्षय रोग दिवस पर नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक - विज्ञप्ति
बरेली। क्षय रोग की पुष्टि होने से ही हिम्मत जवाब देने लगती है। मगर क्षय रोग की चपेट में रहीं मझगवां की युवती नीरज सिंह न सिर्फ खुद स्वस्थ हुईं, बल्कि दो साल में तीन सौ से ज्यादा क्षय रोगियों को खोजकर उन्हें भी स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस पर विभाग ने उन्हें जिले की पहली टीबी चैंपियन का दर्जा दिया। इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन

23 वर्षीय नीरज के मुताबिक साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान बुखार, खांसी और सीने में दर्द होने लगा था। दो सप्ताह तक उन्होंने इलाज कराया, पर लाभ न होने पर प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर भर्ती किया। आय का साधन बंद था, ऐसे में महंगे इलाज के लिए किसान पिता को बाइक बेचनी पड़ी। जांच में टीबी की पुष्टि की सूचना पर परिवार घबरा गया। मझगवां सीएचसी से जांच कराई तो वहां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। परिवार को बिटिया की शादी की चिंता सताने लगी। सरकार से निशुल्क इलाज की जानकारी दी गई। करीब छह माह इलाज चला और वह स्वस्थ हो गईं। हालांकि, इस दौरान रिश्तेदारों ने घर आना-जाना छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने दूसरों को टीबी रोग से निजात दिलाने की ठानी।
विज्ञापन


स्नातक नीरज ने साल 2021 में टीबी चैंपियन बनाकर दूसरों को जागरूक करना शुरू किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केसी जोशी ने बताया कि टीबी को हराने वाले को टीबी चैंपियन का दर्जा दिया जाता है। जो संदिग्ध मरीजों को लक्षण के आधार पर पहचानकर जांच और इलाज कराने को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
2025 तक क्षय रोग उन्मूलन के लिए मांगा जनसहयोग
फोटो
- स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेजों में जागरूकता और पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनजागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग और कई संगठन, संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का स्वास्थ्य केंद्रों पर सजीव प्रसारण देखा गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों से वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए सहयोग की अपील की।
टीबी अस्पताल में ''''हां हम सब मिलकर टीबी को खत्म कर सकते हैं'''' थीम पर कार्यक्रम हुआ। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने निक्षय मित्रों से प्राप्त पोषाहार 30 रोगियों को बांटा। एनटीपी कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केसी जोशी ने रोग से जुड़े कारक और उसके प्रसार संंबंधी जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने टीबी उन्मूलन के लिए सहयोग की अपील की। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक विजय कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक निखिल बंसल, मानस पांडे आदि मौजूद रहे।

-
फोटो
एसआरएमएस में 12 क्षय रोगियों को दी पोषण किट

बरेली। एसआरएमएस मेडिकल काॅलेज के क्षय रोग विभाग और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के निर्देशन में 12 मरीजों को पोषण किट बांटी गई। डाॅ. राजीव टंडन और डाॅ. धर्मेंद्र गुप्ता ने टीबी रोग संबंधी जानकारी दी। डिप्टी एमएस डाॅ. सीएम चतुर्वेदी, डाॅ. मो. आरिफ जिया, डाॅ. मयंक सक्सेना, सुमिता रावत, अमन माथुर, नाजिया हसन, मिर्जा करहान, अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

--

फोटो
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में मनाया क्षय रोग दिवस
बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में शुक्रवार को आयुष रक्षा किट वितरित की गई। प्राचार्य व अधीक्षक प्रोफेसर डीके मौर्य के निर्देशन में परधौली, भंडसर, जटयु पट्टी, सागरपूर, ट्यूलिया, खडउवा गांव के चिह्नित क्षय रोगियों को डॉ. रिंकी ने आयुष रक्षा किट (च्यवनप्राश, गिलोय घन वटी, आयुष क्वाथ, अणु तेल) बांटी। सहायक राजकुमार और छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed