फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NDA Exam: Only the admit cards of the candidates will be considered pass

एनडीए परीक्षा: अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ही माने जाएंगे पास

Fri, 04 Sep 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
NDA Exam: Only the admit cards of the candidates will be considered pass
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo

32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 14,444 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

कमिश्नर ने बैठक में निजी वाहन के आवागमन को दी मंजूरी

बरेली। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा में 14,444 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाएगा। यूपीएससी परीक्षा के हेड कोऑर्डिनेटर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने गुरुवार को बैठक ली। बाजार बंदी से अभ्यर्थियों को आवाजाही में दिक्कत न हो, इसलिए रोडवेज की बसें और निजी वाहन चलाने को मंजूरी दी।
कमिश्नर ने परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। कन्टेनमेंट जोन में भी परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसलिए इंतजाम के निर्देश दिए हैं। बताया कि यूपीएससी की एनडीए परीक्षा ऑफलाइन कराई जा रही है। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला गणित, दूसरा सामान्य योग्यता। यूपीएससी एनडीए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास आरआईडी, जन्मतिथि या रोल नंबर, नाम, पिता का नाम भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक, दूसरी दो से साढ़े चार बजे तक होगी। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। साथ में सैनिटाइजर और पानी की बोतल ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद यह रहेगी चयन प्रक्रिया

यूपीएससी की गणित की 120 प्रश्न और सामान्य योग्यता परीक्षा 600 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ होगी। हर सेक्शन पर ढाई घंटे का समय मिलेगा। चयन प्रक्रिया को लेकर बताया गया कि अंतिम चयन यूपीएससी एनडीए उम्मीदवारों को पात्रता, चिकित्सा फिटनेस और उम्मीदवारों की योग्यता-सह-वरीयता के अधीन उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट: 13 को होगी परीक्षा, तैयारियों में जुटे अफसर

बरेली। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के सीटों पर प्रवेश कराने के लिए 13 सितंबर को राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा-2020(नीट) कराई जाएगी। नकल विहीन और कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराने के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) महेंद्र कुमार सिंह की ओर से एसएसपी को सुरक्षा मुहैया कराने को पत्र लिखा है।
परीक्षा बरेली समेत राज्य के 11 जनपदों में संपन्न कराई जाएगी। इसमें कितने परीक्षार्थी शामिल होंगे अभी तय नहीं हो सका है। बताया जाता है कि परीक्षा से दो तीन दिन पहले संख्या की जानकारी दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक केंद्र प्रभारियों से समन्वय कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। 13 सितंबर को परीक्षार्थी, अभिभावक और कर्मचारियों की उपस्थिति को देेखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने को कहा है।

12 को ग्रामीण आजीविका मिशन परियोजना की परीक्षा

बरेली। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन परियोजना के संचालन के लिए राज्य परियोजना प्रबंधक, जिला परियोजना प्रबंधक और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक पदों के लिए 12 सितंबर को परीक्षा प्रस्तावित है। 22213 परीक्षार्थी इसमें भाग लेंगे। प्रशासन को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने केंद्रों की व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विशेष सचिव राम निवास शर्मा की ओर से डीएम को जारी पत्र में सफल और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को कहा है। केंद्र से सौ मीटर के दायरे को जीरो जोन करते हुए जरूरत पड़ने पर केंद्र के बाहर धारा 144 लागू करने का सुझाव दिया है। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग, परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ समेत अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी गैजेट्स ले जाना पूर्णता प्रतिबंध करने के निर्देश दिए। परीक्षा खत्म होने तक केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रखें। परीक्षा के एक दिन पहले केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed