{"_id":"65075ec5ef0fdff6a50a76e4","slug":"ncc-admission-1050-candidatesstarted-the-race-got-78-percent-confidence-bareilly-news-c-4-bly1005-249550-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी प्रवेश : 1,050 अभ्यर्थियों ने \nलगाई दौड़, 78 फीसदी का फूला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी प्रवेश : 1,050 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 78 फीसदी का फूला दम
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों दिन बारिश की वजह से स्थगित हुई एनसीसी प्रवेश परीक्षा रविवार को बरेली कॉलेज मैदान पर हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 1,050 अभ्यर्थियों में से 223 सफल रहे। असफल रहे 837 अभ्यर्थियों में से 537 दौड़ में और 290 लंबाई में छंट गए।
रविवार सुबह तेज बारिश के बाद प्रवेश प्रक्रिया के फिर स्थगित होने की आशंका थी पर नौ बजे के बाद बूंदें थम गईं। कुछ देर बाद मैदान में भरा पानी भी निकल गया। तब तक प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी पहुंच गए थे। इनमें 750 छात्र और 300 छात्राएं शामिल रहीं। सुबह 10 बजे अभ्यर्थियों की लंबाई जांची गई। मानक से कम लंबाई होने पर 210 छात्र और 80 छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हुईं। इसके बाद हुई दौड़ में 422 छात्र और 115 छात्राओं का दम फूल गया। वे भी बाहर हो गए।
105 अभ्यर्थियों का होना है चयन
डाॅ. अंचल अहेरी ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 118 छात्र और 105 छात्राओं की लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें समसामयिकी और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए थे। परिणाम दो-तीन दिन बाद घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी आधार पर प्रवेश होंगे। कुल 70 छात्र और 35 छात्राओं का प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
एनसीसी भर्ती परीक्षा में कहीं कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एनसीसी कार्यालय के पीआई स्टाफ समेत सीनियर कैडेट्स सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। प्रवेश परीक्षा 21वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमन नेगी और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुधांशु दीक्षित की देखरेख में हुई। बरेली काॅलेज में 21वीं वाहिनी के अधीन दो कंपनियां हैं।
ये रहे मौजूद
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह, रीतेश चौरसिया, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील छेत्री, दिनेश चंद्र, नायब सूबेदार नरेश सिंह, बीएचएम शंभू कुमार, हवलदार किशोर, सुभाष यादव, लक्ष्मण सिंह, दीपक खत्री, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।