फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj's daughter will rain fours - sixes in Jharkhand

नवाबगंज की बेटी झारखंड में चौकों - छक्कों की करेगी बरसात

Thu, 27 Feb 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj's daughter will rain fours - sixes in Jharkhand
इला खान - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अंडर-19 महिला क्रिकेट में चयन, घर से लेकर इलाके में हर्ष का माहौल

विज्ञापन
नवाबगंज। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और प्रतिभावान लोग अपनी जगह खुद ही बना लेते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण नवाबगंज में देखने को मिला। यहां की बेटी इला खान का झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में चयन हुआ है। मेहनत के बलबूते चयनित बेटी ने बताया कि वह बचपन से ही राष्ट्रीय टीम में खेलने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। अभी तो केवल शुरुआत है। बुलंद हौसले वाली इला मंगलवार को झारखंड रवाना भी हो गईं।

मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी मोहम्मद आसिम की चार बेटियां और एक बेटा है। इला चौथे नंबर की बेटी है। आसिम प्रीटिंग प्रेस चलाते हैं। उनकी बेटी इला खान (19) की इंटर तक की शिक्षा जीजस कॉलेज से हुई। यहीं से क्रिकेट कोच नसीर अहमद की देखरेख में खेल की बारीकियों को सीखा। हाईस्कूल में पहुंचने पर इला ने कॉलेज टीम से खेल शुरू किया। धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ती गईं। इससे पहले वह दिल्ली, कानपुर, लखनऊ में महिला ट्रॉफी में खेल चुकी हैं। उनके दमदार खेल ने सभी को आकर्षित किया। अच्छी विकेट कीपिंग के साथ उन्होंने मैदान पर ताबड़तोड़ रन बनाए। यही कारण रहा कि उनके चयन को लेकर किसी को दुविधा नहीं रही। कुछ दिन पहले उन्हें झारखंड टीम के अंडर -19 टीम में खेलने की सूचना दी गई। इस पर घर के साथ कस्बे में खुशियों का माहौल हो गया। मंगलवार को इला टीम की ओर से खेलने के लिए झारखंड रवाना हो गईं। कोच के साथ ब्रहमानंद, विपिन शर्मा, यशपाल शर्मा, सुनील मिश्रा, विक्रमवीर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed