फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nawabganj nagar palika

पालिकाध्यक्ष ने कैसे कर दिया तीन सफाई कर्मियों को निलंबित

Sun, 04 Aug 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
nawabganj nagar palika
नवाबगंज। नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने अपने अधिकार क्षेत्र से ऊपर जाते हुए तीन सफाई कर्मियों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सही ढंग न करने पर निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही दो कार्यवाहक सफाई नायकों से स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिकाध्यक्ष को कर्मचारी को निलंबन करने का अधिकार ही नहीं है। इसका अधिकारी सिर्फ ईओ को होता है तो उन्होंने यह आदेश कैसे जारी कर दिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहला ताहिर ने सफाई कर्मी कढे़राम को अपने क्षेत्र में सफाई कार्य सही ढंग से न करने और अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस भेजकर निलंबन का आदेश दिया है, साथ ही सफाई कर्मी जसवीर व विद्या देवी को कार्य में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर निलंबन का आदेश दिया है। साथ ही कार्यवाहक सफाई नायक हरिओम और नत्थूलाल को कार्यालय के फोन नंबर को घंटी जाने के बाद भी नहीं उठाते पर स्पष्टीकरण के साथ 24 घंटे में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। हालांकि सभी कर्मचारियों न अब तक आदेश प्राप्त न होने की बात कही है। कहा कि आदेश मिलने के बाद ही वह इस पर कुछ कह सकते हैं। पालिकाध्यक्ष को नगर पंचायत कर्मचारियों के निलंबन का अधिकारी ही नहीं है। इसका अधिकार केवल अधिशासी अधिकारी को ही है। सोमवार को ज्वाइन करने के बाद मामले को दिखवाया जाएगा। - बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed