फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Navy Captain returned to bareilly from America and London found corona infected

अमेरिका और लंदन की यात्रा कर बरेली लौटा नेवी कैप्टन मिला कोरोना संक्रमित

Sun, 27 Dec 2020 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Dec 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
Navy Captain returned to bareilly from America and London found corona infected
Corona - फोटो : iStock

पिछले महीने अमेरिका और लंदन की यात्रा करके लौटे मर्चेंट नेवी के कैप्टन के कोरोना संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। आरटीपीसीआर जांच में प्री और कन्फर्मेटिव दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद नेवी अफसर को तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के इंटरनेशनल ट्रेवलर वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 23 वर्षीय नेवी अफसर जहाज के साथ पिछले महीने लैटिन अमेरिका गया था जहां से लौटते हुए उसका जहाज करीब तीन घंटे तक लंदन में भी रुका था। भारत में लौटने के बाद एंटीजन जांच में कैप्टन को निगेटिव पाया गया। गाइड लाइन के मुताबिक कैप्टन सात दिन तक दिल्ली में ही क्वारंटीन रहा, उसके बाद 29 नवंबर को बरेली आ गया था। यहां कुछ दिन अपने परिवार के साथ रहने के बाद वह एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गया था। पिछले दस दिन से वह फिर बरेली में अपने परिवार के साथ था। 
विज्ञापन


हाल ही में शासन से विदेश से लौटने वालों की जांच के निर्देश जारी होने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ उसे तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया। शनिवार देर शाम रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि कोविड अस्पताल में बनाए गए इंटरनेशनल ट्रेवलर वार्ड में नेवी कैप्टन को आइसोलेट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रेन की जांच को दिल्ली की लैब में भेजा जाएगा सैंपल
मर्चेंट नेवी का कैप्टन ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों में मिली कोरोना की उस स्ट्रेन से तो संक्रमित नहीं है जिसने पूरी दुनिया को दहला रखा है, इसकी जांच के लिए उसका सैंपल दिल्ली की सीएसआईआर लैब में भेजने की तैयारी की जा रही है। आईवीआरआई लैब में इसके लिए उसका एक मिलीलीटर सैंपल प्रिजर्व किया गया है। नेवी अफसर की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed