फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Volleyball Championship from 6th, program continues

Bareilly News: राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता छह से, कार्यक्रम जारी

Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
National Volleyball Championship from 6th, program continues
- इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इंडिया कैंप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

- 45 टीमें करेंगी प्रतिभाग, 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन करानी होगी एंट्री
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में छह से 10 नवंबर तक राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक इसमें 45 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उनको 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन एंट्री करानी होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
एसजीएफआई की ओर से राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका व बालक वर्ग की मेजबानी इस बार बरेली को मिली है। इसमें प्रतिभाग करने वाली टीमों को पांच नवंबर को सुबह 10 बजे तक आयोजन स्थल जीआईसी मैदान पर पहुंचना होगा। इसको लेकर आयोजकों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक पांच नवंबर को रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। साथ ही, 12 से चार बजे तक ट्रेनिंग सेशन चलेगा और साढ़े छह बजे कोच के साथ बैठक कर टीमों के बीच होने वाले मैचों का शेड्यूल तय किया जाएगा। छह नवंबर को सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 10 नवंबर को शाम चार बजे फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन



थ्री स्टार कमरों में रुकेंगे खिलाड़ी व अधिकारीएसजीएफआई की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक खिलाड़ियों को थ्री स्टार श्रेणी के कमरों में ठहराया जाएगा। एक कमरे में तीन से ज्यादा खिलाड़ी नहीं ठहरेंगे। कोच, मैनेजर, सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी थ्री स्टार कमरे की व्यवस्था होगी। एक कमरे में दो लोग रुकेंगे। पर्यवेक्षक के लिए तीन सितारा श्रेणी का सिंगल रूम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी लगाई ड्यूटी
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से टीमों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें जंक्शन पर सुनीला मैसी व कंवलजीत सिंह, सिटी स्टेशन पर अर्चना राजपूत, इज्जतनगर स्टेशन पर डॉ. मनोज कुमार, पुराने बस अड्डे पर ओम प्रकाश, सेटेलाइट पर मनोरमा रानी और एयरपोर्ट पर डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार की ड्यूटी लगाई गई है।


यह टीमें होंगी शामिल
अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, डीएवी, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आईपीएससी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केवीएस, कर्नाटक, केरल, लक्षदीप, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणीपुर, मेघालय, मिजोरम, एनवीएस, नगालैंड, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विद्या भारती, पश्चिम बंगाल, सीआईएससीई, आईबीएसएसओ, सीबीएसई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed