{"_id":"5f4eb00a8ebc3e53186f73a9","slug":"national-highway-remained-jam-for-the-fifth-consecutive-day-bareilly-news-bly418217829","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांचवें दिन दिल्ली-लखनऊ हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार पांचवें दिन दिल्ली-लखनऊ हाईवे रहा जाम
विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब सड़क के चलते एक ही साइड से धीमी रफ्तार से गुजर रहा यातायात
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग बार-बार बंद किए जाने से भी बढ़ा जाम
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे लगातार पांचवें दिन भी जाम की गिरफ्त में रहा। जाम की मुख्य वजह फतेहगंज पूर्वी-कटरा के बीच आठ किमी की जर्जर सड़क और बहगुल नदी के पुल पर टूटी सड़क बताई जा रही है, जिसके कारण उक्त हिस्से से यातायात वन वे व्यवस्था के तहत काफी धीमी रफ्तार से गुजर रहा है। उधर, मंगलवार शाम चार बजे से कटरा की दिशा के हुलासनगरा रेल-रोड क्रॉसिंग का बूम ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद किए जाने से जाम और बढ़ गया, आधी के बाद तक जारी रहा। यहां बता दें कि नेशनल हाईवे पर बीते पांच दिनों से लगातार जाम लगता आ रहा है।
बरेली के रजऊ से सीतापुर तक 160 किलोमीटर की समूची सड़क फोरलेन बनाने वाली कंपनी के दो साल पहले अधूरा छोड़कर भाग जाने से वाहन चालक परेशानी भरा सफर करने को मजबूर हैं। दो साल बाद आगरा की पीआरएल कंपनी ने दिसंबर 2019 में फोरलेन बनाए जाने का करार एनएचआई से किया था। कंपनी ने सड़क बनाने से पूर्व हॉट मिक्स प्लांट तथा सड़कों के भौतिक सर्वे के नाम पर आठ महीने और निकाल दिए। इस दौरान हाईवे की हालत और भी ज्यादा खराब होती गई, इसी का परिणाम है कि इस रूट पर हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। उधर, हुलास नगरा रेल क्रॉसिंग का बूम शाम चार बजे ट्रेनों को गुजारे जाने के लिए गेटमैन ने बंद कर दिया, जिसके दो से तीन घंटे तक बंद रहने से जाम और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग बार-बार बंद किए जाने से भी बढ़ा जाम फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे लगातार पांचवें दिन भी जाम की गिरफ्त में रहा। जाम की मुख्य वजह फतेहगंज पूर्वी-कटरा के बीच आठ किमी की जर्जर सड़क और बहगुल नदी के पुल पर टूटी सड़क बताई जा रही है, जिसके कारण उक्त हिस्से से यातायात वन वे व्यवस्था के तहत काफी धीमी रफ्तार से गुजर रहा है। उधर, मंगलवार शाम चार बजे से कटरा की दिशा के हुलासनगरा रेल-रोड क्रॉसिंग का बूम ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद किए जाने से जाम और बढ़ गया, आधी के बाद तक जारी रहा। यहां बता दें कि नेशनल हाईवे पर बीते पांच दिनों से लगातार जाम लगता आ रहा है।