फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National highway e- toll system will now run at the toll plaza

नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर अब चलेगा ई-टोल सिस्टम

Fri, 22 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
विदेशों की तरह अब बरेली-मुरादाबाद सहित देश के सभी नेशनल हाईवे पर टोल देने के लिए कतार नहीं लगानी पड़ेगी। सफल ट्रायल के बाद 25 अप्रैल से बरेली- दिल्ली समेत कईरूट पर ई टोल सिस्टम लागू हो जाएगा। एनएचएआई 30 अप्रैल तक इसे पूरे देश में लागू करने जा रहा है। अब वाहन की विंड स्क्रीन पर एक फास्ट टैग लगाना होगा। टोल के टैग रीडर से गुजरते ही वह इसे रीड कर लेगा और पैसा कट जाएगा। एक टीं की आवाज होगी और गाड़ी आगे बढ़ जाएगी। ये टैग किसी भी टोल प्लाजा पर उपलब्ध होंगे। ये रिचार्ज कूपन की तरह होगें। इस सुविधा को लेने वालों को 10 फीसदी कैश बैक सुविधा भी मिलेगी ।
विज्ञापन

देश में 375 नेशनल हाईवे हैं। इन पर लोगों को टोल देने में काफी समय तक वाहन रोकने पड़ते हैं जिससे जाम भी लग जाता है। टोल प्लाजा पर काम करने वाले स्टाफ को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अब नए सिस्टम में ऐसा नहीं होगा। किसी भी टोल से आप न्यूनतम 300 रुपये तक में टैग ले सकेंगे जो कि आपके वाहन की विंड स्क्रीन पर लगा दिया जाएगा। अधिकतम आप जितने का चाहें। जिस- जिस टोल से आपका वाहन गुजरेगा उससे अपने आप टोल की राशि कम होती चली जाएगी। साथ में आपके मोबाइल नंबर पर भी उस कटौती और वाहन के गुजरने का मैसेज मिलता जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने इसके लिए आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक से अनुबंध कर लिया है। इन बैंकों का ही टैग रीडर पर सिस्टम लगा हुआ है। ये बैंक  टोल की राशि काटकर संबंधित टोल के खाते में स्वत: ही ई नेटवर्किग के माध्यम से हस्तांतरित करते रहेंगे। इस सुविधा से उन वाहन स्वामियों को घर बैठे ही गाड़ी की लोकेशन का पता चलता रहेगा जिन्होंने किसी दूसरे के लिए गाड़ी भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बरेली-मुरादाबाद के बीच टैग का सफल ट्रायल हो गया है, जिसे 24 अप्रैल की रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। इसका फायदा वाहन स्वामियों को कई दृष्टि से होगा। यह सुविधा 30 अप्रैल तक देश के सभी टोल प्लाजा पर लागू हो जाएगी।’ 

-एमके अग्रवाल, परियोजना निदेशक, नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया

कैसे लेंगे सुविधा
रिचार्ज कूपन की तरह टैग काम करेगा। किसी भी टोल पर पहुंचते ही वहां टैग लिया जा सकता है। न्यूनतम 300 रुपये का टैग रीडर लेने के बाद आगे टोल जमा करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए हर टोल पर अलग लेन होगी जिससे वाहन गुजरते जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed