फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath corridor roads got approval in Bareilly

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर की सड़कों को मिली मंजूरी, श्रद्धालुओं का आवागमन होगा आसान

Thu, 07 Dec 2023 07:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 07:26 AM IST
सार

नाथ कॉरिडोर के प्रथम चरण में 15.64 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इस पर 43.09 करोड़ रुपये व्यय होंगे। सड़कों का निर्माण होने के बाद नाथ मंदिरों तक श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम हो जाएगा। 

विज्ञापन
Nath corridor roads got approval in Bareilly
Nath Corridor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सातों नाथ मंदिरों तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। प्रथम चरण में 15.64 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। इस पर 43.09 करोड़ रुपये व्यय होंगे। बजट जारी होते ही काम शुरू होगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम के अभियंताओं के साथ सर्वे करके नाथ कॉरिडोर की सड़कों के एस्टीमेट तैयार किए थे। मंजूरी के लिए उनको मुख्यालय भेजा गया था। व्यय वित्त समिति की ओर से एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि अब शासनादेश जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें सात दिन लग सकते हैं। जैसे ही शासनादेश आएगा, टेंडर निकाले जाएंगे। सड़कें बनने पर श्रद्धालुओं का आवागमन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
- 6.45 करोड़ की लागत से वनखंडीनाथ मंदिर से पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए पीलीभीत बाइपास तक 1.65 किमी सड़क का निर्माण।
- 6.70 करोड़ से धोपेश्वरनाथ मंदिर से युगवीणा लाइब्रेरी, बदायूं रोड होते हुए पुलिस बूथ तक 1.80 किमी सड़क का निर्माण।
- 5.92 करोड़ से सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.29 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण।
- 4.38 करोड़ से किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर होते हुए चौधरी तालाब तक 1.70 किमी सड़क का निर्माण।
- 3.77 करोड़ से हार्टमन पुल से कुदेशिया क्रॉसिंग तक 1.30 किमी सड़क का निर्माण।
- 2.93 करोड़ से धर्मकांटा चौराहे से डेलापीर चौराहा तक 2.10 किमी सड़क का निर्माण।
- 1.70 करोड़ से बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर से मढ़ीनाथ मंदिर तक 950 मीटर सड़क का निर्माण।
- 2.10 करोड़ से मढ़ीनाथ मंदिर से मढ़ीनाथ क्रॉसिंग होते हुए श्मशान भूमि तक 1.20 किमी सड़क का निर्माण।
- 3.64 करोड़ से हार्टमन पुल से रामलीला मैदान तक 800 मीटर सड़क का निर्माण।
- 2.37 करोड़ से सौ फुटा रोड से पीलीभीत बाइपास तक 1.75 किमी सड़क का निर्माण।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed