फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naseem Siddiqui off rhythm in Bhedi Tonki

बहेडी में नसीम को उतार कर सिद्दीकी ने ठोंकी ताल

Tue, 29 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के बाद बसपा ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। अताउर रहमान के बसपा में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगाते हुए  सोमवार में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बहेड़ी से नसीम अहमद को प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना जा रहा है दो और चार अप्रैल में फरीदपुर व शहर विधान सभा से नाम भी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन

केसर इंटर कालेज के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्दीकी ने वन विभाग के पूर्व अधिकारी नसीम अहमद को बहेड़ी विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर सिद्दीकी ने सपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। गुंडाराज खत्म करने को बसपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बसपा ने वजीफा देने की योजना शुरू की थी उसे सपा ने बंद कर दिया। पुलिस भर्ती में जाति बिरादरी सबसे ज्यादा हावी रही, यादवों पर खास ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

सिद्दीकी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिन आने का खूब प्रचार किया गया लेकिन अभी तक अच्छे दिन हीं आए। सूबे में दंगा कराने का काम सपा व भाजपा मिलकर करते हैं। थाने, तहसील में दलालों के अड्डे बन गये हैं। हर वर्ग इनसे त्रस्त हो चुका है। इन हालात में प्रदेश की जनता अब बसपा को लाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अताउरहमान पर  बेग ने किया तंज
मीरगंज विधायक सुलतान बेग ने बहे़ड़ी के विधायक अताउर्रहमान पर जमकर तंज कसे और उनको चमचा पालने का शौकीन बताया। उन्होंने सवाल किया कि वे बहेड़ी विधायक हैं या वजीर यह आज तक नहीं समझ पाये। बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि वह दो साल से विधायक अताउर्ररहमान से लगातार लोहा ले रहे हैं। 
इस दौरान जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, नरेंद्र सागर, संजीव सागर, रवि नागर गूूजर, सतपाल गौतम, तनवीर अहमद काला बच्चा, समीरउद्दीन खां, लईक अहमद मलिक ,सरदार काला सिंह, सुंदर लाल मौर्य, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। इससे पहले नसीम अहमद और अंजुम रशीद ने स्वागत जुलूस आयोजित किया।

बाक्स:
कोई गठबंधन नहीं: सिददीकी
बहेड़ी। राष्ट्रीय महासचिव व नेता प्रतिपक्ष नसीम्द्दीन सिद्दीकी ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि यूपी में भाजपा से गठबंधन नहीं होगा।  बसपा धोखा खा चुकी है। प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय हो चुकी है । विधानसभा में बेहद अशोभनीय बयानबाजी हो रही है, खुद नगर विकास मंत्री आजम खां सबसे आगे हैं। सदन में गरिमा नहीं बची है, अखबारों में पढ़कर बेहद धक्का लगा है। 

 उन्होंने कहा कि विकास व कौमी एकता के एजेंडे पर बसपा चुनाव लडे़गी। सभी वर्गों को साथ लेकर एक समान विकास किया जाएगा। दो बार चुनाव लड़ चुके अंजुम रशीद को मौका नहीं दिए जाने पर सिद्दीकी ने बताया कि अंजुम ने आज तक टिकट मांगा ही नहीं। इसलिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद अगर किसी ने अनर्गल बातें की और पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम किया तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed