{"_id":"5e557b788ebc3ef40f50b95b","slug":"names-of-barats-all-night-see-where-road-jams-bareilly-news-bly397361333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात बरातों के नाम रहीं बरेली की सड़कें, हर दिखी सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात बरातों के नाम रहीं बरेली की सड़कें, हर दिखी सड़क जाम
विज्ञापन
फुलेरा दूज पर भारी सहालग के चलते बरेली शहर के सभी रास्ते जाम रहे।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
पीलीभीत और बदायूं रोड पर सबसे ज्यादा बरातों का शोरगुल, जंक्शन रोड पर भी जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
बरेली। फूलेरा दूज पर मंगलवार को पूरी रात बरातों के नाम रही। देर रात तक शहर में हर तरफ बैंडबाजों का धूमधड़ाका चलता रहा। सड़कें इस वजह से पहले से ही जाम थीं, कई जगह बरातघरों के बाहर सड़कों पर गाड़ियां कर दिए जाने से हालात और खराब हो गए। अमर उजाला टीम ने रात नौ से दस बजे तक शहर की सड़कों का हाल देखा तो पाया कि अफसरों के दावों के उलट जाम न लगने देने के लिए पुलिस की ड्यूटी नाममात्र की जगहों पर लगाई गई थी। जहां पुलिस थी भी, वहां भी जाम न लगने देने के लिए उसने कोई खास सिरदर्द मोल नहीं लिया।
पीलीभीत बाईपास पर बैंड वालों का कब्जा
मंगलवार रात सबसे ज्यादा बरातें पीलीभीत बाईपास के बरातघरों में दिखीं। बरातघरों के अंदर डीजे का कानफोड़ू शोर गूंज रहा था तो बाहरी हिस्से में बैंडबाजे और बरातों ने रास्ता घेर रखा था। बीसलपुर तिराहे के पास कई बरातें थीं। दोनों रोड से बरातें चौराहे पर आईं तो जाम लग गया। इससे कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास पर बैंड वालों का कब्जा
मंगलवार रात सबसे ज्यादा बरातें पीलीभीत बाईपास के बरातघरों में दिखीं। बरातघरों के अंदर डीजे का कानफोड़ू शोर गूंज रहा था तो बाहरी हिस्से में बैंडबाजे और बरातों ने रास्ता घेर रखा था। बीसलपुर तिराहे के पास कई बरातें थीं। दोनों रोड से बरातें चौराहे पर आईं तो जाम लग गया। इससे कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन
बदायूं रोड पर देर रात तक फंस रहा ट्रैफिक
सुभाषनगर क्षेत्र में बदायूं रोड के लगभग सभी बरातघरों में मंगलवार को बरातें थीं। यहां भी रोड की एक साइड कई जगह बैंड बाजों ने घेर रखी थी। कई बस और नो एंट्री से छूटे ट्रक फंसे हुए थे। इस दौरान यूपी 112 बाइक पर दो सिपाही रोड किनारे मूकदर्शक बने खड़े थे। इन्होंने सामने से जा रही बरातों को रोड से हटवाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन