फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Name of informer told to jailed animal smugglers, inspector-constable suspended

Bareilly News: जेल में बंद पशु तस्करों को बताया मुखबिर का नाम, दरोगा-सिपाही निलंबित

Fri, 17 Jan 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Name of informer told to jailed animal smugglers, inspector-constable suspended
हाफिजगंज। जेल में बंद पशु तस्करों को मुखबिर का नाम बताने के मामले में एसएसपी ने थाने के एक दरोगा व एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। वहीं, भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में सेंथल चौकी पर तैनात दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हाफिजगंज पुलिस ने प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में राजू नाम के तस्कर को जेल भेजा था। पुलिस को उसके भाई मुस्तकीम की तलाश थी। बताते हैं कि थाना पुलिस उसे पकड़ना नहीं चाहती थी, पर एसओजी उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। एसओजी को इसी इलाके का एक मुखबिर मुस्तकीम के बारे में सूचना दे रहा था। एसएसपी के गोपनीय हेल्पलाइन पर कॉल करके भी वह सूचना दे रहा था। दबिश से तंग मुस्तकीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि उसके जेल जाने के बाद रिठौरा चौकी पर तैनात दरोगा आदित्य सिंह व आरक्षी सचिन धामा ने उस तक जानकारी पहुंचा दी कि किस मुखबिर ने उसके बारे में सूचना दी है। मुखबिर के पास धमकियां आने लगीं तो वह घबरा गया। उसने एसओजी के जरिये ये जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई कि उसकी जान को खतरा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। दोनों को उन्होंने विभाग की गोपनीयता भंग करने व दायित्व के विपरीत कार्य करने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भाजपा नेता से मारपीट में सेंथल चौकी के दरोगा लाइनहाजिर
सेंथल। सेंथल मेले में दो पक्षों में समझौता कराने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी को एसआई ने डंडों से पीट दिया था। परिचय देने पर भी वह नहीं रुका और सेंथल चौकी ले गए। इससे आहत भाजपा नेता ने एसआई के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पार्टी से इस्तीफा देने और आत्मदाह की धमकी दी थी। भाजपा नेता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसआई अरविंद बाबू को लाइनहाजिर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed