फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nainital road blocked by declaring electrician's death as murder

Bareilly News: इलेक्ट्रीशियन की मौत को हत्या बताकर नैनीताल रोड पर लगाया जाम

Sun, 16 Feb 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nainital road blocked by declaring electrician's death as murder
बरेली। किला के गढ़ी निवासी युवा इलेक्ट्रीशियन सचिन की मौत को हत्या बताकर परिजनों ने शनिवार शाम गढ़ी चौकी के पास नैनीताल रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। सीओ प्रथम ने किसी तरह परिवार को समझाया। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गढ़ी चौकी निवासी रमेश ठेला लगाकर परिवार पालते हैं। रमेश का बेटा सचिन (21) इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता था। शुक्रवार रात वह दोस्तों के साथ कहीं पार्टी में गया था। रात डेढ़ बजे हार्टमैन पुल पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। बाइक भी पास में पड़ी थी। पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। फिर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मानकर चल रही थी कि कोई वाहन सचिन की बाइक को टक्कर मारकर चला गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पोस्टमाॅर्टम के दौरान ही सचिन के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। शाम साढ़े पांच बजे उन्होंने गढ़ी चौकी के पास सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि सचिन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया है। इसी वजह से सचिन की मौत हुई है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं माने। हत्यारे की पहचान करने की बात कहकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रथम के साथ आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे जाम खुलवा दिया गया। परिजन शव साथ ले गए। सीओ ने उन्हें भरोसा दिया कि उनकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर जांच कर ली जाएगी। जो भी स्थिति होगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed