फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

सरकारी नाला तोड़कर बना लीं दुकानें, पानी का निकास बंद

Wed, 25 Mar 2015 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 60 सैलानी की गली में दबंग परिवार ने नगर निगम का नाला तोड़कर उस पर अपनी दुकानें बना लीं और पानी का निकास उल्टी ओर कर दिया। दबंगों की देखादेखी दूसरी ओर के लोगों ने भी अपनी ओर से पानी का निकास बंद कर रखा है। दोनों ओर से पानी का निकास बंद होने से गली नरक बनी हुई है। गली को पक्का करने के लिए ठेकेदार ने काम शुरू किया तो फिर इस परिवार के लोगों ने अड़ंगा लगाकर काम रुकवा दिया। गली की आधी सड़क हफ्तों से खुदी पड़ी है। पार्षद अपने वोट बैंक के लालच के चलते परिवार से कुछ नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानी में कसाई टोला गली के लोगों का आरोप है कि यहां एक दबंग ने सरकारी नाला तोड़कर अपनी दुकानें बना लीं। इससे पूरे इलाके  के घरों की पानी निकासी बंद है। जब उन्होंने पानी निकासी के लिए नाला खोलने के बारे में इस परिवार से बात की तो वह लड़ने पर उतर आए। नगर निगम से गली में सड़क का निर्माण भी स्वीकृत है। हाल ही में जब सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया तो फिर इसी परिवार ने अड़ंगा डाल दिया। इससे आधी गली में पुरानी सड़क खुदी पड़ी है। ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। इस परिवार की देखादेखी दूसरी ओर के लोगों ने भी पानी का निकास बंद कर दिया। कसाई टोला निवासी मोहित का कहना है कि पार्षद नवाब मियां से जब उन्होंने नाले से पानी का निकास खुलवाने को कहा तो वह बोले-आपस में मामला निपटा लो। हमें आगे भी वोट लेना है। हम नाला खोलने के लिए कैसे कहें। इस मामले में जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


‘दो पक्षों की लड़ाई में पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इसमें मेंबर का कोई रोल नहीं है। मेरे लिए दोनों ही पक्ष बराबर हैं। ठेकेदार ने सड़क बनाना भी बंद कर दिया है। सबको एक साथ लेकर एक-दो दिन में मामला निपटवा देंगे।’ नवाब मियां, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पार्षद से दोनों पक्षों को समझाकर मामला निपटवाने को कहा गया है। अगर नहीं माने तो अतिक्रमण करने के दोषियों पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।’ सतीश कुमार, एक्सईएन  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed