फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

जल आकाश ने खुद धर्मकांटा हटाया, बाउंड्रीवाल भी तोड़ी

Thu, 18 Jun 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

 दिल्ली हाइवे पर नदौसी में नगर निगम की जमीन पर कब्जे का मामला काफी हद तक सुलझ गया। जल आकाश फर्म के मालिक ने नगर निगम की जमीन से धर्मकांटा खुद हटाने के साथ ही अपनी बाउंड्रीवाल भी तोड़ ली। इस दौरान तहसील और नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बाउंड्रीवाल टूटने के बाद जमीन की एक बार फिर से नापजोख होगी।

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा ने राज्यपाल राम नाईक के बरेली आगमन पर उनको ज्ञापन देकर नदौसी में नगर निगम की जमीन पर जल आकाश के फर्म के अवैध कब्जे के बारे में अवगत कराया था। तहसील और राजस्व टीम ने दो बार मौके पर जाकर पैमाइश भी की थी। बुधवार को जल आकाश फर्म के डायरेक्टरमनीष अग्रवाल ने नगर निगम की जमीन में लगा धर्मकांटा और अपनी फर्म की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। तहसील से तीन सदस्यीय राजस्व टीम,  प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह और एक्सईएन गयूर अहमद ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इन्होंने बताया कि जल आकाश ने धर्मकांटा और बाउंड्रीवाल तोड़कर खुद ही कब्जा हटा लिया है। अब पूरी जमीन की नाप जोख कर जमीन की तूदाबंदी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


कोट
जिस जमीन पर हमारी फर्म के कब्जे को लेकर विवाद खड़ा किया गया था, उस पर हमने खुद ही  बाउंड्रीवाल तोड़कर धर्मकांटा भी हटा लिया है। अब नगर निगम जहां से चाहे नाप कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष अग्रवाल, डायरेक्टर जल आकाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed