फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

सवा साल में जेई ने चार बार बदली सड़क की लागत

Sun, 12 Apr 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 12 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
जो सड़क सवा साल पहले बन जाती, वह नगर निगम के जेई की कारस्तानी के चलते अब तक नहीं बन पायी। मात्र 135 मीटर लंबी सड़क का बढ़ी लागत से इस्टीमेट स्वीकृत कराने के चलते जेई ने चार बार लागत बदलकर इस्टीमेट  बनाया। एक बार तो यह दो गुने तक पहुंच गया। अफसरों ने कई बार फाइल वापस की। आखिर में पिछले माह सड़क निर्माण की स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर हो पाए। मेयर ने नगर आयुक्त से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2012-13 को हरूनगला में फरीदपुर विधायक डा. सियाराम सागर के मकान से डा. एसी त्रिपाठी के मकान तक 135 मीटर लंबी प्री मिक्स सड़क स्वीकृत की थी। जेई कपिल मोहन ने 17 फरवरी 2014 को सड़क निर्माण के लिए 9.97 लाख का इस्टीमेट  बनाया। 25 फरवरी 14 को सड़क के टेंडर मांगे गए। इस्टीमेट  रेट पर ही टेंडर हो गए। तत्कालीन नगर आयुक्त ने टेंडर मंजूर नहीं किए। फिर चार जुलाई 2014 को जेई ने इसी सड़क के प्री मिक्स निर्माण का एस्टीमेट 18.66 लाख का बना दिया। 21 नवंबर 14 को इस्टीमेट  की फाइल नगर आयुक्त के समक्ष रखी गई तो उन्होंने एस्टीमेट का पुन: परीक्षण कराने को लिखकर फाइल वापस कर दी। जेई ने 30 जनवरी 2015 को फिर सड़क का इस्टीमेट 12.56 लाख का बनाया। फाइल स्वीकृत होने के बाद टेंडर मांगे गए। 10 मार्च को टेंडर 18.11 प्रतिशत कम आए। मात्र 135 मीटर लंबी सड़क ठेकेदार ने नगर निगम से 10.28 लाख रुपये में बनाने का एग्रीमेंट कर लिया है। जेई की होशियारी के चलते सवा साल बाद लाखों की बढ़ी लागत पर ये सड़क बनने की उम्मीद बन पाई है।
विज्ञापन


‘सड़क का बार-बार इस्टीमेट बदलना गंभीर मामला है। नगर आयुक्त को मामले की जांच के लिए लिखा गया है। अगर जेई दोषी मिलता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ डा. आईएस तोमर, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed