फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagar palika,sehla

शहला ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 06 Sep 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
nagar palika,sehla
नवाबगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पालिकाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आयोग ने एसएसपी से सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के बीच विवाद चल रहा है। पालिका अध्यक्ष शहला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष फर्जी शिकायतें कर उन पर झूठे मुकदमे लिखा रहे है, जिससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मामले में शहला ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को 26 अगस्त को शिकायती पत्र दिया। मामले में आयोग के अवर सचिव ऐ सेन गुप्ता ने एक पत्र एसएसपी बरेली को भेजा है, जिसमें इस मामले में जांच कर आख्या समेत अपना जवाब सात दिन के अंदर आयोग को भिजवाने को कहा गया है। साथ यह भी आदेश किया है कि तब तक याचिका कर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन

समन ने भी की थी आयोग से शिकायत
शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर ने 22 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक होने के नाते भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर पर मां शहला ताहिर और पिता डॉ. मो. ताहिर पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उत्पीड़न करने की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed