फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagar nigam

कहां गए कंडम कूड़ेदान

Mon, 05 Jan 2015 09:28 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 05 Jan 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
नगर निगम में अब तक सड़क निर्माण या टैक्स वसूली में ही घपले की बात कही जा रही थी। अब गैराज और स्टोर में रखे गए कंडम कूड़ेदान गायब होने की बात सामने आ रही है। डेढ़ सौ कंडम कूड़ेदानों के गायब होने की बात जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पुराने कूड़ेदानों के गायब होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह जांच पूरी कर जल्द ही दोषी अफसर और कर्मचारियों से कूड़ेदान की कीमत की रिकवरी कराएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में हर साल 50 नए कूड़ेदान खरीदे जाते हैं। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये होती है। पिछले एक दशक में दो करोड़ से ज्यादा कीमत के पांच सौ से ज्यादा लोहे के कूड़ेदान खरीदे गए। बाद में उनको कंडम दिखाकर गैराज या स्टोर में रखवाने के बहाने निर्धारित जगहों से उठवा लिया गया। इनमें से डेढ़ सौ से ज्यादा कंडम कूड़ेदान गायब हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार ने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव को कंडम कूड़ेदान में हुए घपले की जांच के आदेश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसपीएस सिंधू को ये जांच मिली है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का आदेश मिलने के बाद वह कंडम कूड़ेदानों का रजिस्टर से मिलान गैराजों पर जाकर करेंगे। जांच में कूड़ेदान रजिस्टर में दर्ज संख्या से कम मिलने पर इसके जिम्मेदार जेड एसओ, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों को माना जाएगा और इनकी कीमत की रिकवरी उनके वेतन से कराई जाएगी।
विज्ञापन


‘चार या पांच महीने पहले स्टोर के पुराने सामान की नीलामी हुई थी। इनमें कुछ पुराने कूड़ेदान भी थे। फिर भी कंडम कूड़ेदानों की वास्तविक संख्या पता लगाई जाएगी।’ डा. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed