फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पुराने अवैध यूनीपोल हटाए नहीं.. अब फिर से लगने लगे

Sat, 18 Jan 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
पूर्व नगर आयुक्त ने दिसंबर में 90 से अधिक यूनीपोल को किया था अवैध घोषित
विज्ञापन

बरेली। निगम का विज्ञापन और अतिक्रमण हटाओ विभाग इन दिनों ढीला रुख अपनाए हुए है। जिसका फायदा उठाकर शहर मेें अतिक्रमण से लेकर अवैध विज्ञापन होर्डिंग और यूनीपोल धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं। पिछले नगर आयुक्त ने 90 यूनिपोल अवैध घोषित किए थे। वो तो अभी तक हटाए नहीं गए और अब नए अवैध यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। नगर निगम के पास ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं।
नगर आयुक्त के पास पहुंची शिकायत में कहा गया कि करीब एक वर्ष पहले शहर में 150 से ज्यादा यूनीपोल लगवा दिए गए थे। शिकायत पर पूर्व नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने 90 से अधिक यूनिपोल को अवैध घोषित कर दिया। 23 दिसंबर 2019 को जारी आदेश में तीन सप्ताह के अंदर सभी अवैध यूनीपोल को हटाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उस आदेश पर अमल नहीं हुआ। वहीं, अब शील चौराहे से डीडीपुरम के लिए बनी मॉडल रोड के डिवाइडर पर दो यूनीपोल लगाए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि यहां यूनीपोल लगाने की पूर्व अनुमति को पूर्व नगर आयुक्त ने पहले ही निरस्त कर दिया है। ऐसे में इन दोनों यूनीपोल को मौके से हटवाया जाए। इसके अलावा जिन 90 से अधिक यूनीपोलों को अवैध घोषित किया गया है, उन पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

‘अवैध यूनीपोल का मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जल्द से जल्द सभी अवैध यूनीपोल को हटा दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारी को जल्द तलब कर उससे कार्रवाई को कहा जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed